{"_id":"675dcff6c7b6327c8305861f","slug":"gang-that-kidnapped-film-actors-and-demanded-ransom-busted-four-arrested-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-138221-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फिल्म अभिनेताओं का अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले गैंग का खुलासा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फिल्म अभिनेताओं का अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले गैंग का खुलासा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
बिजनौर। फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल का अपहरण करके फिरौती वसूलने वाले गैंग का खुलासा हो गया है। पुलिस ने पूर्व सभासद सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि छह आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों में तीन बिजनौर और एक साहिबाबाद का रहने वाला है। उधर, पुलिस मुख्य आरोपी लवी उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु की घेराबंदी में जुटी है।
शनिवार को एसपी अभिषेक झा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर को शहर कोतवाली में मुश्ताक खान के इवेंट मैनेजर शिवम यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा कि कार्यक्रम में वरिष्ठ लोगों को सम्मानित करने के लिए राहुल सैनी नाम के युवक ने बुकिंग की।
राहुल सैनी ने फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान को एडवांस में 25 हजार का भुगतान किया और फ्लाइट की टिकट भी भेजी। 20 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से उन्हेंं रिसीव किया गया। इसके बाद मुश्ताक खान का अपहरण करके बिजनौर लाया गया, जहां मुख्य आरोपी लवी उर्फ सुशांत ने अपने घर पर बंधक बनाकर रखा। 21 नवंबर की सुबह मुश्ताक खान भाग निकले थे।
विज्ञापन
हालांकि उनका फोन आरोपियों के पास था, जिसके जरिए आरोपियों ने खरीदारी और नकदी समेत दो लाख 20 हजार रुपये निकाले। इस घटनाक्रम के बाद तीन दिसंबर को हास्य कलाकार सुनील पाल के अपहरण को भी इसी अंदाज में अंजाम दिया गया। मेरठ में सुनील पाल के फोन से खरीदारी करने में लवी उर्फ सुशांत और अर्जुन कर्णवाल की पहचान हो गई थी। दोनों ही जिलों की पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी।
एसपी ने बताया कि पूर्व सभासद सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की पुत्र राजीव कुमार निवासी मोहल्ला जाटान, सबीउद्दीन उर्फ सैबी पुत्र सलीमुद्दीन निवासी मोहल्ला आचारजान बिजनौर, अजीम पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला कस्साबान बिजनौर और शशांक पुत्र सपेंद्र कुमार निवासी बी 162 जनकपुरी थाना साहिबाबाद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों से एक लाख चार हजार रुपये बरामद किए गए हैं। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
नाम बदल-बदलकर काम करता है लवी
एसपी ने बताया कि अभिनेताओं को फोन करने वाला राहुल सैनी कोई और नहीं बल्कि लवी पाल ही है। बता दें कि उसका एक नाम लवी चौधरी है, दूसरा सुशांत और हिमांशू के नाम भी बताता है। सुशांत के नाम से उसने सभासद पद का चुनाव भी लड़ा था।
फ्लाइट के टिकट बुक करता था शशांक
पकड़ा गया आरोपी शशांक अभिनेताओं की बुकिंग होने के बाद उनके लिए फ्लाइट के टिकट बुक करता था। वहीं मुख्य आरोपी लवी ने गिरोह के अन्य सदस्यों को बता रखा था कि शशांक पुलिस में है। उधर, अजीम मोबाइल सर्विस की दुकान पर काम करता था।
सुनील पाल की फिल्म के प्रमोशन में गया था लवी
पुलिस सूत्रों की मानें तो साल 2016 से लवी बॉलीवुड के कुछ कलाकारों के संपर्क था। अब पिछले दिनों सुनील पाल की फिल्म का प्रमोशन हुआ तो उसमें लवी अपनी पत्नी के संग मुंबई भी गया था।
पूर्व सभासद पर दर्ज हैं 11 मुकदमे
पकड़े गए आरोपी पूर्व सभासद सार्थक उर्फ रिक्की गैंगस्टर समेत 11 मुकदमे दर्ज है। साल 2206 में पहली बार आर्म्स एक्ट का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद 2010, 2011 और 2016 में तीन अलग अलग हत्या के केस में उसका नाम आया। साल 2017 में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ।
ये आरोपी हैं फरार
- लवी उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु निवासी नई बस्ती बिजनौर
- आकाश उर्फ गोला उर्फ दीपेंद्र पुत्र आसाराम निवासी बिजनौर
- शिवा पुत्र स्वर्गीय लेखराज निवासी चमरपेड़ा नई बस्ती बिजनौर
- अंकित उर्फ पहाड़ी पुत्र रवि खन्ना निवासी शंभा बाजार बिजनौर
- मुख्य आरोपी लवी का मौसेरा भाई शुभम
- अर्जुन कर्णवाल को मेरठ पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
अरुण बख्शी के अपहरण का भी हुआ था प्रयास
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने फिल्म अभिनेता अरुण बख्शी के अपहरण का भी प्रयास किया था। उन्हें दिल्ली तक बुला भी लिया गया। बाकायदा रिसीव किया, लेकिन किसी वजह के चलते आरोपी उन्हें वापस दिल्ली ही छोड़ आए थे। इसके अलावा शक्ति कपूर से भी इवेंट के लिए आमंत्रित करने का प्रयास किया गया। मगर फीस ज्यादा होने की वजह से शक्ति कपूर को नहीं बुला सके।
अर्जुन कर्णवाल की मां ने खड़ा किया सवाल
इस केस में शामिल अर्जुन कर्णवाल की मां ने बताया कि उनके बेटे ने चार दिन पहले मेरठ में सरेंडर कर दिया था। अब मेरठ पुलिस कुछ बता नहीं रही है। ऐसे में उनके बेटे का कहीं पता नहीं चल रहा है।