फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Furious anger against the chairman

चेयरमैन के खिलाफ भड़का गुस्सा

Sat, 13 May 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 13 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले नगर के कई सफाईकर्मियों ने चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों ने चेयरमैन पर कई आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उधर, चेयरमैन ने आरोपों को गलत बताया। कहा कि सफाईकर्मियों द्वारा उन पर पालोमल कालोनी क्षेत्र में कूड़ी की जमीन वाल्मीकि समाज के लिए छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


उप्र सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष हरिओम, मंत्री नोरतू के नेतृत्व में नगरपालिका के कई सफाई कर्मचारियों ने वाटर वर्क्स से जुलूस निकाला। नगरपालिका कार्यालय, चौक बाजार, कल्लूगंज, अजमल खां रोड, डबल फाटक से होकर जुलूस तहसील पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने चेयरमैन मुअज्जम खां के खिलाफ नारेबाजी की। सफाईकर्मियों ने एसडीएम कार्यालय को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


 समय से वेतन न देने, काम के लिए बारदाना न मिलने, सफाई कार्य के लिए रखे गए गैर जाति व बिरादरी के संविदाकर्मियों को कार्यालय से हटाकर सफाई कार्य पर न लगाने, संविदा सफाईकर्मियों को वर्दी, मास्क, दस्ताने न देने, पीएफ के नाम पर संविदा सफाई कर्मियों से काटे गए पैसे का हिसाब न देने का आरोप लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में सुमेर, संतलाल, चेतन, जितेंद्र, अशोक, त्रिलोक, सोमचंद सहित करीब 100 सफाईकर्मी शामिल रहे। उधर, चेयरमैन मुअज्जम खां ने सफाई कर्मियों के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि पालोमल कालोनी में कूड़ी को हटवाकर शासन द्वारा अनुमोदित कान्हा पशु आश्रम विकसित करने का काम शुरू किया गया है। वाल्मीकि समाज के लोग कूड़ी की जमीन पुरखों की होने का दावा कर रहे हैं, जबकि राजस्व रिकॉर्ड में जमीन नगरपालिका की है। वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा कूड़ी की जमीन उनके लिए छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। 


चेयरमैन ने ऐसा करने से दो       टूक इंकार करते हुए कहा कि आबादी के बीच दूषित वातावरण नहीं रहने दिया जाएगा। कान्हा पशु आश्रम को विकसित कर उसमें आवारा पशुओं को पकड़कर रखा जाएगा। वाल्मीकि समाज के लोगों के कूड़ी डालने के लिए कोई दूसरा विकल्प तलाशने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed