फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Friday, the coldest day and night of January

Bijnor News: शुक्रवार जनवरी का सबसे ठंडा दिन और रात

Sat, 13 Jan 2024 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 13 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Friday, the coldest day and night of January
बिजनौर मैं शुक्रवार की सुबह छाय कोहरे से गुजरते वाहन
बिजनौर। जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जनवरी में रोजाना तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। शुक्रवार जनवरी का सबसे ठंडा दिन और रात रही। जिससे लोगों की कंपकंपी छूटती रही। धूप नहीं निकलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अभी तापमान में और कमी दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन


जनवरी में सर्दी का सितम बरकरार है। पिछले साल की तुलना में तापमान में काफी कमी दर्ज हो रही है। जिससे लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। सर्दी अधिक होने से गर्म कपड़ों में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। शुक्रवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। धूप नहीं निकलने से लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद रहे। राहगीर बाइक से कंपकंपाते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि साल 2023 में 12 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार तापमान पिछले साल की तुलना में आधा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोहरे के बाद पड़ेगा पाला, सर्द होगी रात
नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी कोहरा छा रहा है। मगर 20 जनवरी के आसपास पाला पड़ने की संभावना है। जिससे रात और ठंडी होगी। पूरी जनवरी लोगों को सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है। पाला पड़ने से फसलों को भी नुकसान होगा।
- जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
06 जनवरी- 14.6- 7.2

07 जनवरी- 12.6- 6.8
08 जनवरी- 18- 6.6

09 जनवरी- 13.8- 7.4

10 जनवरी- 12.8- 6.8
11 जनवरी- 11.8- 6.5
12 जनवरी- 10.8- 4.4
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
- हरे व शीतलहर चलने से लुढ़का पारा
नहटौर। पिछले कई दिनों से भयंकर ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को कोहरे व शीतलहर के कारण पारा और लुढ़क गया। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। ऐसे में लोगों ने अपने घरों में ही रहना मुनासिब समझा। कामकाजी लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव, इलेक्ट्रिक हीटर का सहारा लिया। पढ़ने वाले बच्चे भी सर्दी में रुक-रुककर हाथ सेकते नजर आए। वहीं सर्दी बढ़ने से चाय की दुकानों पर रौनक नजर आई।

- अधिकांश लोग सर्दी में रहे घरों के अंदर
नींदडू। शुक्रवार का दिन ज्यादा ठंडा रहा। शीतलहर के कारण सर्दी में इजाफा महसूस किया गया। सर्दी अधिक होने पर अधिकांश लोग घरों से बाहर नहीं निकले। जुमे की नमाज पढ़ने के लिए अपेक्षा से कम नमाजी मस्जिदों में आए। खेतों पर कार्य करने गए किसान कंबल व मोटे कपड़ों में लिपटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed