{"_id":"6359771ef99e1f24ed0b7da0","slug":"freight-of-buses-increased-on-all-routes-bijnor-news-mrt611053019","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी रूटों पर बढ़ाए गए बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी रूटों पर बढ़ाए गए बसों के फेरे
विज्ञापन
सभी रूटों पर बढ़ाए गए बसों के फेरे
बिजनौर। भैयादूज को लेकर परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसें तैयार हैं। जिसके चलते अब लोकल रूटों पर भी बसों की संख्या बढ़ा दी गई है।
बुधवार शाम से बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी, जिसको लेकर परिवहन विभाग की ओर से सभी बसें संचालित कर दी गई हैं। बिजनौर डिपो से 113 बसों का संचालन किया जाता है, जिसमें करीब पांच बसें खराब हो रही हैं, जबकि 108 बसें मार्गों पर दौड़ रही है। बसों का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। धामपुर, चांदपुर, नजीबाबाद, नगीना, मुरादाबाद रूट पर हर आधे घंटे के अंदर बिजनौर डिपो से बस की व्यवस्था की गई है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों को बसों में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
आज भाई को तिलक करने जाएंगी बहनें
भैयादूज का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जा रहा है। बहन अपने घर जाकर भाई के तिलक कर उन्हें गोला देंगी। जिसके चलते बसों में यात्रियों की भीड़ रहेगी। हर साल भैया दूूज के मौके पर बसों में भीड़ अधिक रहती है। इस बार भी बसों में ज्यादा भीड़ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सभी रोडवेज बसें डिपो से संचालित की जा रही हैं। विभाग की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है कि यात्रियों को बसों में कोई परेशानी न हो।
-धीरज सिंह पंवार, एआरएम