फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Freed possession of 100 bighas to the government

Bijnor News: 100 बीघा सरकारी को कब्जा मुक्त कराया

Wed, 28 Dec 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Freed possession of 100 bighas to the government
नगीना के ग्राम इस्माइलपुर दमी में चरागाह की जमीन को कब्जा मुक्त कराती टीम। - फोटो : BIJNOR
100 बीघा सरकारी को कब्जा मुक्त कराया
विज्ञापन

नगीना। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व व चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर दमी में स्थित चारागाह की करीब 100 बीघा सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर दमी में करीब 100 बीघा चरागाह की सरकारी भूमि पर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर खेती कर रखी थी। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा राजस्व व चकबंदी विभाग के कर्मचारियों की एक टीम बनाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए गए थे। बुधवार को राजस्व व चकबंदी विभाग के कर्मचारियों की एक संयुक्त टीम ने गांव पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में ट्रैक्टर चलवा कर व जमीन जुतवा कर कब्जा मुक्त करा दी। इस अभियान में राजस्व निरीक्षक नीरज कुमार, नेतराम, लेखपाल अंजलि, विजय प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed