फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four-year-old innocent dies after being hit by tractor-trolley

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर चार साल के मासूम की मौत

Thu, 08 Sep 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old innocent dies after being hit by tractor-trolley
हल्दौर। दुकान से खाने की चीज लेकर लौट रहे चार साल के बालक की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर से फरार हो गया। पुलिस ने फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम शेरपुर कल्याण निवासी मोहम्मद आरिफ का चार वर्षीय बेटा गनी बुधवार की सुबह करीब 11 बजे गांव की ही एक दुकान पर सामान लेने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब वह दुकान से घर लौट रहा था। तो सामने से मकान के निर्माण ढुल्ले के सामान से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए हल्दौर निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने गनी के पिता आरिफ की तहरीर पर नामजद फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed