फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four more people including woman infected corona

महिला सहित चार और लोग कोरोना संक्रमित

Wed, 15 Apr 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four more people including woman infected corona
अफजलगढ़ के गांव मानियावाला सील होने के बाद लगी बल्लियां और तैनात पुलिस से जानकारी करने पहुंची आं? - फोटो : BIJNOR
महिला सहित चार और लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में चार और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। इन सभी का निजामुद्दीन मरकज से संबंध बताया गया है। जिले में तीन दिन में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। पुलिस प्रशासन ने संक्रमित लोगों के गांवों को सील करने की तैयारी शुरू कर दी है।

सोमवार को पहले कोरोना केस मिले थे। एक ही दिन में तीन कोरोना संक्रमित मिले थे। मंगलवार को संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। बुधवार को चार और कोरोना संक्रमित मिले। इनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य हैं और एक महिला भी है। चांदपुर के एक मोहल्ला निवासी युवक सबसे पहले कानपुर में कोरोना संक्रमित मिला था। उसके साथियों को भी आइसोलेट किया था, बुधवार को उनमें से एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। प्रशासन ने चारों संक्रमितों को अलग अलग जगह आइसोलेट किया है। चांदपुर का मोहल्ला पहले से ही सील है। पुलिस ने उस गांव को सील करने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें तीन संक्रमित मिले हैं। एसपी संजीव त्यागी ने चार नए कोरोना पॉजिटीव केस मिलने की पुष्टि की है। सीएमओ डा.विजय यादव के अनुसार चारों संक्रमित लोगों की हिस्ट्री दिल्ली मरकज से जुड़ी है। संक्रमितों का उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed