{"_id":"657805ad88291da5ff03a076","slug":"four-lane-road-will-be-built-from-wadigarh-to-amangarh-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-15734-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वादीगढ़ से अमानगढ़ तक बनेगी फोरलेन सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वादीगढ़ से अमानगढ़ तक बनेगी फोरलेन सड़क
Tue, 12 Dec 2023 12:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:33 PM IST
विज्ञापन
अमानगढ़ का मुख्य द्वार।
बिजनौर। अमानगढ़ तक पर्यटकों की पहुंच आसान बनाने के लिए प्रशासन और पीडब्ल्यूडी ने मिलकर काम शुरू कर दिए हैं। शीघ्र ही वादीगढ़ से अमानगढ़ तक 10 किलोमीटर दूरी में फोरलेन सड़क निर्माण किया जाएगा। इसका सर्वे प्रशासन और पीडब्ल्यूडी ने पूरा कर लिया है।
अमानगढ़ में पर्यटन शुरू हो चुका है। यह दूसरा सीजन है। अमानगढ़ जाने के लिए केहरीपुर जाना पड़ता है। अभी तक वादीगढ़ से केहरीपुर के बीच की दूरी करीब आठ किलोमीटर है। यह सिंगल सड़क है, जिस कारण गन्ने के वाहन आने के कारण वहां जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए अब फोरलेन बनाने की तैयारी चल रही है। पीडब्ल्यूडी और प्रशासन की टीम ने मिलकर इसका सर्वे हाल ही में पूरा कर लिया है।
वादीगढ़ से केहरीपुर तक आठ किमी फोरलेन तो बनेगी ही, इसके अलावा केहरीपुर से अमानगढ़ गेट तक जाने वाली करीब दो किलोमीटर तक सड़क भी सुधारी जाएगी। सड़क बनाने में करीब 57 करोड़ का बजट रखा गया है। वहीं फोर लेन बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण की जानी है, इसका सर्वे भी लगभग पूरा हो गया है। एसडीएम धामपुर मोहित कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के अफसरों के साथ मिलकर फोर लेन के लिए सर्वे किया गया है।
विज्ञापन
- अमानगढ़ में पर्यटकों को आकर्षित करने की तैयारी
अमानगढ़ में पिछले साल ही जंगल सफारी शुरू हुई थी। प्रतिदिन दस जिप्सियां जंगल में पर्यटकों को लेकर जा रही है। रोजाना 50 से ज्यादा पर्यटक वहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में जहां एक ओर पर्यटन विभाग कुछ दिन पहले ही प्रशासन से मिली जमीन में रिसॉर्ट बनाने के लिए निजी कंपनी की तलाश कर रही है। वहीं वन विभाग भी टैंट हाउस और वन गुर्जरों के हट में पर्यटकों को रुकवाने के लिए योजना तैयार कर रहा है। ताकि यहां पर ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आ सकें।
- जल-जंगल और जीवों का संगम अमानगढ़
आमतौर पर अमानगढ़ को वन्य जीवों के लिए पहचाना जाता है, लेकिन जंगल प्रेमी यहां जल-जंगल और जीव तीनों का संगम देखते हैं। अमानगढ़ में घना जंगल तो है ही, साथ ही इसके बीच से गुजरती नदी इसे और अधिक आकर्षित बनाती है। इसके अलावा यहां 32 बाघ, 100 से ज्यादा हाथी, भालू, गुलदार, प्रवासी पक्षी इसे बेहद खास बनाते हैं।
सर्वे कर लिया गया है। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसी सप्ताह प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा। करीब दस किलोमीटर सड़क पर काम होना है। - योगेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि खंड नजीबाबाद