फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four health sub-centres will be built in the city, health facilities will increase.

Bijnor News: शहर में बनेंगे चार स्वास्थ्य उपकेंद्र, बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधा

Sat, 12 Oct 2024 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Four health sub-centres will be built in the city, health facilities will increase.
-मोहल्लों में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए खुल रहे उपकेंद्र
विज्ञापन

-शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र खुलने से मेडिकल अस्पताल पर कम होगा दबाव



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दिल्ली की तर्ज पर बिजनौर में भी मोहल्ला क्लीनिक खोले जा रहे हैं। शहर में चार शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र खोले जाने प्रस्तावित हैं। इससे यहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। इससे मरीजों को मोहल्ले में ही इलाज मिले सकेगा।

शहर में शहरी पीएचसी के साथ-साथ अब शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र भी खोले जा रहे हैं। 20 हजार की आबादी पर एक शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र खोला जाएगा। शहर में मोहल्ला बुखारा, नई बस्ती, कस्सावान, शंभा बाजार में शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र खोले जाने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलने के बाद मरीजों को वहीं इलाज मिल सकेगा। मरीजों को मेडिकल अस्पताल जाना नहीं पड़ेगा। इससे मेडिकल अस्पताल में भी मरीजों का दबाव कम होगा। इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर एक एमबीबीएस डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स, एक एएनएम, दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्टाफ तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर स्वास्थ्य सेवाओं का मिलेगा लाभ
शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र पर ओपीडी, एनसीडी स्क्रीनिंग, आईपीडी, टीकाकरण, परिवार नियोजन सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। दिन के समय मरीजों को भर्ती कर ड्रिप भी लगाई जा सकेगी।

आठ घंटे खुलेगा उपकेंद्र
शहर में खुलने वाले शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र दिन में आठ घंटे खुलेंगे। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक केंद्र पर चिकित्सक सहित पूरा स्टाफ तैनात रहेगा। इसके बाद केंद्र बंद रहेगा। इस दौरान मरीजों को सभी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

फिलहाल किराए के भवन में चलेंगे उपकेंद्र
जिला शहरी समन्वयक नितिन गौड़ ने बताया कि बिजनौर में खुलने वाले शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र फिलहाल किराए के भवन में संचालित होंगे। सर्किल रेट के लिए फाइल एसडीएम के यहां भेजी गई है। मुख्यालय से अभी जमीन तलाशने के लिए कोई नई गाइडलाइन नहीं आई है।


शहर के चार मोहल्लों में शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र खोले जा रहे हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। मोहल्ले में मरीजों को आपातकालीन स्थिति में तुरंत इलाज मिले सकेगा। इन केंद्रों पर चिकित्सक की भी तैनाती रहेगी। - डॉ. सुशील कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed