फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four corona infected including a girl child were found in the district

Bijnor News: जनपद में एक बच्ची सहित चार कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 09 Apr 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 09 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four corona infected including a girl child were found in the district
बिजनौर। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को एक बच्ची सहित चार में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी मरीज हल्का बुखार, खांसी, जुकाम होने पर अस्पताल में दवाई लेने गए थे। स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों की तबीयत ठीक बता रहा है। बिजनौर में अभी तक कोरोना के 10 केस सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिले भर में 631 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। इनमें से चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। बिजनौर ब्लॉक के कुंवर बाल गोविंदपुर में एक साल से कम उम्र की बच्ची कोरोना संक्रमित पाई गई। बच्ची को 1 दिन पहले हल्का बुखार आया था। उसके बाद परिजन उसे दवाई दिलाने अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने कोरोना जांच कराई। इसके बाद बच्ची की शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मोहल्ला सराय जोखा में 55 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिला।
विज्ञापन

स्योहारा ब्लॉक के गांव लांबाखेड़ा में 23 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई। इसके अलावा हल्दौर ब्लाॅक के ग्राम कुकड़ा निवासी 18 वर्षीय युवक की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी मरीजों ने बुखार, जुकाम, खांसी होने पर कोरोना की जांच कराई थी। जिसके बाद इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित मरीजों को घर में सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मिले सभी मरीजों की तबीयत ठीक है। उन्हें घर में सुरक्षित रखा गया है। संक्रमित मरीजों के परिवार वालों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। सभी को कोरोना नियमों का पालन करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
- डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed