फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four arrested with two stolen tractors

चोरी के दो ट्रैक्टरों के साथ चार गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with two stolen tractors
चोरी के दो ट्रैक्टरों के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। नजीबाबाद पुलिस ने चोरी के दो ट्रैक्टरों के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों से चोरी किए दोनों ट्रैक्टर, दो तमंचे और दो चाकू बरामद किया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक 19 फरवरी को नजीबाबाद क्षेत्र के गांव कंडरवाला निवासी कुलदीप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो फरवरी को वह अपना ट्रैक्टर लेकर शादी में गया था। गांव जट्टीवाला निवासी जगजीत उर्फ जज, बिजौरी निवासी जगजीत उर्फ पाल व गांव ताहरपुर निवासी वरियाम सिंह ने उसका ट्रैक्टर चोरी कर लिया। किरतपुर थाने के गांव हामिदपुर निवासी भोपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 जनवरी को वह ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भरकर किसान सहकारी मिल नजीबाबाद गया था। बारिश होने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉले को छोड़कर अन्य किसानों के साथ टीन शेड में जाकर बैठ गया। इस दौरान चोर उसका ट्रॉला वहीं छोड़ गए और ट्रैक्टर चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

नजीबाबाद पुलिस ने गांव सरवनपुर नहर पुलिया के पास से नजीबाबाद थाने के गांव आजमपुर गाजी उर्फ गुड़ा सराय निवासी रोहित व अमन, गांव बिजौरी निवासी विरेंद्र, गांव कनकपुर निवासी संदीप सिंह उर्फ शन्नू को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के दोनों ट्रैक्टर, दो तमंचे और दो चाकू बरामद किए। पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि 15 जनवरी को नजीबाबाद शुगर चीनी मिल से चोरी किए ट्रैक्टर को उन्होंने गांव झक्काकी के जंगल में धान की पराली में छिपा दिया था। दूसरे चोरी के ट्रैक्टर को भी बाद में वहीं छिपा दिया था। दोनों ट्रैक्टरों को सभी चोर मिलकर बेचने की योजना बना रहे थे तभी उन्हें पकड़ लिया गया। ट्रैक्टर चोरी में जगजीत सिंह उर्फ जज, जगजीत उर्फ पाल व वरियाम सिंह की नामजदगी झूठी पाई गई है। एसपी ने गैंग को पकड़ने वाली टीम में शामिल नजीबाबाद के प्रभारी निरीक्षक संजय शर्मा, दरोगा रामवीर शर्मा, सतेंद्र उज्ज्वल समेत पूरी टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed