फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh taught the lesson of politics to the farmers

Bijnor News: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों को सिखा गए राजनीति का पाठ

Sat, 10 Feb 2024 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh taught the lesson of politics to the farmers
1974 में बिजनौर के गांव इस्माईलपुर में पूर्व विधायक चौधरी धर्मवीर सिंह के आवास पर पूर्व प्रधानम
- चौधरी साहब के प्रधानमंत्री बनने पर किसानों ने पकड़ी थी दिल्ली राह
विज्ञापन

-चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की घोषणा से हूं अभीभूत : सुखबीर सिंह

ब्रजवीर चौधरी
बिजनौर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों को राजनीतिक का पाठ सिखा गए थे। जब चौधरी चरण सिंह मुख्यमंत्री और गृहमंत्री व प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने किसानों और पिछड़ों के बहुत काम किए। उनके करीबी कहते हैं कि चौधरी साहब जब दिल्ली पहुंचे तो किसानों ने भी दिल्ली जाना शुरू कर दिया था। बड़े चौधरी का जादू किसानों के सिर पर चढ़कर बोलता था।
वैसे तो चौधरी साहब से जुड़े कई प्रासंगिक है। चौधरी साहब की सभाओं के लिए कार्यकर्ताओं को भारी प्रचार की जरूरत नहीं होती थी। बस उनके नाम सुनकर किसानों की भारी भीड़ जुट जाती थी। उनका राजनीतिक जीवन सादगी वाला ही रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के साथ राजनीति की शुरुआत करने वाले रालोद के पूर्व विधायक चौधरी सुखबीर सिंह ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजे जाने पर कहा उन्हें आज अपार खुशी हो रही है। चौधरी साहब को भारत रत्न मिलना हर किसान के लिए बड़ी बात है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ही सबसे के थे, जो किसानों को राजनीति का पाठ सिखा गए। कहा कि चौधरी चरण सिंह ने विधायक से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री देश के गृहमंत्री और बाद में देश के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए किसानों, पिछड़ों समेत सभी वर्गों के लिए खूब कार्य किए। किसानों के लिए उनके द्वार हमेशा खुले रहते थें। किसान अपनी समस्याओं को लेकर दिल्ली सीधे चले जाते थें। पूर्व विधायक सुखवीर सिंह ने बताया कि इमरजेंसी के दौरान भी चौधरी चरण सिंह की प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजनौर में चौधरी साहब की बीकेडी ने जीते की पांच सीटें
पूर्व विधायक स्वर्गीय रामपाल सिंह के पुत्र डॉ. बीरबल सिंह बताते है कि चौधरी चरण सिंह का जादू किसानों पर छाया रहता था। वर्ष 1969 के विधानसभा के चुनाव में जिले में सात सीट होती थी। चौधरी साहब की भारतीय क्रांति दल ने पांच सीट जीती थी। बताया कि चौधरी साहब का बिजनौर जनपद से बड़ा लगाव रहा है। उन्होंने किसानों के अधिकारों व सभी वर्गों के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed