{"_id":"65da42f65014471ded045de5","slug":"former-head-of-mohras-brother-died-in-a-road-accident-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-109395-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सड़क हादसे में मोहड़ा के पूर्व प्रधान के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सड़क हादसे में मोहड़ा के पूर्व प्रधान के भाई की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। मुरादाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय सोमपाल सिंह पुत्र मुकंदी सिंह की मौत हो गई। उनके भाई पूर्व प्रधान धर्मपाल सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई है।
पूर्व प्रधान धर्मपाल सिंह ने बताया कि 23 फरवरी की शाम उनके भाई सोमपाल गेहूं के खेत में निराश्रित पशुओं को भगाकर घर लौट रहे थे। भूमन्यु पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते वक्त उनके भाई की मृत्यु हो गई। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।