{"_id":"695ead46003fa9a87e066fc9","slug":"former-district-panchayat-member-arrested-for-illicit-liquor-trade-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-169341-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कच्ची शराब के कारोबार में पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कच्ची शराब के कारोबार में पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
बिजनौर/दारानगर। कच्ची शराब का कारोबार कराने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य आसाराम सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के घेर में कच्ची शराब उत्पादन और भट्टी चलती मिली। आरोपी के बेटे की तलाश में भी पुलिस लगी है।
शहर कोतवाली पुलिस ने जहानाबाद निवासी आसाराम सैनी के घेर में छापा मारा तो कच्ची शराब की भट्ठी धधक रही थी। पुलिस ने 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। लगभग 500 लीटर कच्चा लहान मौके पर ही नष्ट कराया गया। शराब बनाने के उपकरण और भट्ठियों को भी पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है।
पुलिस ने आसाराम सैनी को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया। आरोपी आसाराम सैनी के बेटे की तलाश में भी लगी है। आसाराम सैनी 2010 से 2015 तक जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में गंज चौकी इंचार्ज रोहतास सिंह आदि शामिल रहे।