फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Forestry monitoring increased for bird flu

बर्ड फ्लू के लिए वनों की निगरानी बढ़ी

Sun, 10 Jan 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Forestry monitoring increased for bird flu
बढ़ापुर के साहूवाला वन रेंज क्षेत्र की रामगंगा नदी पर पक्षियों की निगरानी में गश्त करते वनकर्मी? - फोटो : BIJNOR
बर्ड फ्लू के लिए वनों की निगरानी बढ़ी
विज्ञापन

बढ़ापुर। वन विभाग की बढ़ापुर व साहूवाला रेंज के वनकर्मियों ने बर्ड फ्लू के दृष्टिगत अपनी सीमा क्षेत्र की नदियों, तालाबों आदि की निगरानी शुरू कर दी है। रविवार को बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कपिल कुमार ने वनकर्मियों की टीम के साथ क्षेत्र की खो नदी व तालाबों और साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह रावत ने रामगंगा नदी व तालाबों आदि का गश्त कर आशंकित बर्ड फ्लू से मरने वाले पक्षियों की निगरानी की लेकिन कोई पक्षी मृत नहीं मिला। वन विभाग की दोनों रेंज के वन क्षेत्राधिकारियों ने सीमावर्ती गांवों के ग्रामवासियों से भी क्षेत्र में कहीं भी कोई पक्षी मृत या बीमार अवस्था में मिलने पर तुरंत वन विभाग को सूचित कर सहयोग करने की अपील की। साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पूर्व के वर्षों में जनवरी माह के दौरान विदेशी साइबेरियन पक्षी रामगंगा नदी के आसपास दिखाई देते थे जो इस बार अभी नही देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed