फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Forest department team has arrested a accused in case of killing Guldar in Bijnor

कार्रवाई की तेज: गिरफ्तार हुआ एक ग्रामीण, गुलदार को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा था मौत के घाट

Tue, 11 Jul 2023 11:20 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Jul 2023 11:20 AM IST
सार

UP News : बिजनौर में गुलदार को मौत के घाट उतारने के मामले में एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है।

विज्ञापन
Forest department team has arrested a accused in case of killing Guldar in Bijnor
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में हरेवली क्षेत्र के गांव शाहजादपुर में गुलदार को मौत के घाट उतारने के मामले में वन विभाग के अफसरों ने कार्रवाई करते हुए गांव के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वन अधिनियम के अंतर्गत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


कई अज्ञात ग्रामीणों पर कार्रवाई करने की तैयारी तेज हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों ने जंगल में झाड़ियों में छुपे गुलदार पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे मौत के घाट उतारा है, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए था। वन्यजीव अधिनियम में ऐसा एक्ट नहीं है कि कोई बगैर परमिशन के वन्यजीव को हमला कर मौत के घाट उतार दे। उधर, वन विभाग की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने गुलदार को पीट-पीटकर मार डाला
शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर में गुलदार ने बकरी चरा रहे दो भाइयों पर हमलाकर उन्हें घायल कर दिया था। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने गुलदार को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीणों ने जिस समय गुलदार को खेत में घेर रखा था, उस समय भी उसने एक ग्रामीण को हमलाकर घायल कर दिया।

हरेवली क्षेत्र के गांव शाहजादपुर के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को दो सगे भाई 45 वर्षीय अफजाल और 35 वर्षीय अहसान गांव के डिग्री कॉलेज के निकट कब्रिस्तान में बकरी चरा रहे थे। इस दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने बकरी पर हमला कर उसे उठाने का प्रयास किया। दोनों ने बकरी को बचाने के लिए गुलदार को भगाने का प्रयास किया। गुलदार ने बकरी को छोड़ दोनों भाइयों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हमले में जख्मी बकरी की मौके पर मौत हो गई। दोनों भाइयों के शोर को सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने गुलदार को चारों तरफ से खेतों में घेर लिया।

विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन जब कोई मौके पर नहीं पहुंचा तो गुलदार को घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीणों ने गुलदार को घेर रखा था, उस समय भी उसने गांव के थम्मन सिंह पर हमला कर घायल कर दिया। तीनों घायलों को ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: केसरिया रंग से रंगा हाईवे, दिखने लगीं विशाल झांकी, दिल्ली के शिवभक्तों में कलश कांवड़ का क्रेज

ग्राम वासियों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार ने आतंक मचा रखा है, लेकिन वन विभाग के अधिकारी कुछ नहीं कर रहे। सोमवार को भी वन विभाग के अफसरों ने फोन नहीं उठाया। उधर, वन विभाग के एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि घटना का पता किया जा रहा है। टीम के साथ मौके पर पहुंच रहे हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: गजब का इश्क है: युवती ने पहले किया धर्म परिवर्तन, फिर मंदिर में रचाई शादी, अब हरिद्वार से कांवड़ ला रहे दोनों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed