Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Forest department employee shot dead

Bijnor News: वन विभाग के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Forest department employee shot dead
बिजनौर : कोतवाली देहात के ग्राम बिश्नोईवाला के किसान नरेंद्र सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
वन विभाग के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। गांव बिश्नोईवाला के पूर्व प्रधान सोनवीर उर्फ सोनू के पिता एवं वन विभाग में कर्मचारी नरेंद्र सिंह (59) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनका शव गांव के ही जंगल में मिला। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।
नरेंद्र सिंह रविवार देर शाम सिंचाई करने अपने खेत पर गए थे। कोतवाली रोड पर गांव महेश्वरी जट में उनका धर्म कांटा भी है। सिंचाई करने के बाद अक्सर वह धर्म कांटे पर सो जाते थे। सोमवार सुबह पड़ोस के गांव रहमापुर निवासी अजयपाल गन्ने के खेत में पहुंचे तो उन्होंने वहां नरेंद्र सिंह का शव पड़ा देखा। उनके सिर में सामने से सटाकर गोली मारी गई थी, जो सिर के पार हो गई थी। मृतक के बेटे सोनवीर ने अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जैकेट से सुलझ सकती है हत्या की उलझी गुत्थी
कोतवाली देहात। परिजनों ने घटना अज्ञात में दर्ज कराई है। मृतक जैकेट पहने हुए थे, परिजनों का कहना हैं कि यह जैकेट उनकी नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि हत्यारोपियों की जैकेट हो सकती है, जिसे घटना से पहले उन्होंने नरेंद्र सिंह को पहनाया होगा। यही जैकेट खुलासे में अहम कड़ी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत पर जाते हुए नरेंद्र सिंह अक्सर अपने हाथ में एक डंडा रखते थे। अब यह डंडा उनके शव के पास ही पड़ा मिला। नरेंद्र सिंह उत्तराखंड वन निगम में स्केलर के पद पर तैनात थे। इस पद पर उनकी बहाली कोर्ट में लंबे समय तक मुकदमा लड़ने के बाद हुई थी। फिलहाल उनकी ड्यूटी कोटद्वार में चल रही थी, ड्यूटी के बाद अपने गांव लौट आते थे।
सोमवार की सुबह विश्नोईवाला के ही रहने वाले अजयपाल पड़ोस के गांव रहमापुर में स्थित गन्ने के खेत पर पहुंचे तो उन्होंने नरेंद्र सिंह का शव पड़ा देखा। नरेंद्र सिंह के सिर में गोली लगी हुई थी, मौके पर खून भी बिखरा मिला। सूचना पर नरेंद्र सिंह परिजन और पुलिस को दी गई। आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार और सीओ नगीना भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी देहात राम अर्ज भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। मृतक के बेटे सोनवीर की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गन्ने के खेत में गोली लगा शव पड़ा मिला है। मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीन टीमों का गठन किया गया है। कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
-रामअर्ज, एएसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed