फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   For payment of cane arrears blockade

बकाया भुगतान के लिए चक्का जाम

Mon, 09 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 09 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
For payment of cane arrears blockade
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर में हल्दौर की बिलाई शुगर मिल की ओर से बकाया भुगतान कराने को लेकर रालोद नेता व कार्यकर्ता रविवार को सड़कों पर उतर आए। रालोद नेताओं ने मिल की तालाबंदी कर बिजनौर-नहटौर रोड पर चक्काजाम करते हुए धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन


किसानों का चक्का जाम करीब चार घंटे चला। प्रशासनिक व मिल अधिकारियों द्वारा जल्दी भुगतान किए जाने के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त हुआ।
रविवार को दोपहर करीब 12 बजे रालोद के वेस्ट यूपी अध्यक्ष व पूर्व सांसद मुंशीराम पाल व प्रदेश महासचिव राहुल सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और किसानों ने बिलाई शुगर मिल गेट पर तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद रालोद नेताओं ने मिल गेट के सामने बिजनौर-नहटौर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और सड़क के बीच में धरना देकर बैठ गए। पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने कहा कि बिलाई शुगर मिल पर किसानों का करीब 113 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान बाकी है। भुगतान नहीं मिलने से किसान कर्ज में डूबकर अपनी फसल की बुवाई व तैयारी करने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल ने मात्र 230 रुपये प्रति क्विंटल का ही भुगतान किया है, जबकि निर्धारित गन्ना मूल्य 280 है। मंडावर के पूर्व चेयरमैन अली अदनान ने कहा कि  किसानों का शोषण नहीं होने देगी। भीषण गर्मी में भी किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। एसडीएम सदर अजय तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह, सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा मौके पर पहुंचे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बिलाई शुगर मिल के अधिकारियों से मिलकर भुगतान के लिए बातचीत की। मिल के वाइस प्रेजीडेंट अजय शर्मा ने धरनास्थल पर जाकर 230 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से बकाया गन्ने का भुगतान जून माह के अंत तक दिलाने का आश्वासन दिया।

सोमवार को भी तीन करोड़ व 15 मई तक और दस करोड़ रुपये का भुगतान देने की बात कही। जून के बाद से शेष राशि का भुगतान शुरू करने को कहा। जीएम केन अनिल चौहान ने बताया कि चीनी की बिक्री में तीन गुना तेजी लाई गई है।


अधिकारियों के आश्वासन पर जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह ने सात दिन से चल रहा धरना समाप्त करने की घोषणा की। संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया इस दौरान युवा प्रदेश सचिव अनुज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह वाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजवीर चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, राहुल देशवाल, हुकम सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed