फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Reflex container dumper hit by

डंपर से टकराकर पलटा कंटेनर

Fri, 01 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 01 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Reflex container dumper hit by
मंडावली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े डंपर के पीछे टकराकर एक कंटेनर पलट गया। कंटेनर चालक हादसे में घायल हो गया। हाईवे पर कंटेनर पलटने से हाईवे का यातायात करीब छह से सात घंटे तक अवरुद्ध रहा। नदी से आरबीएम (रेत, बजरी मैटेरियल) लेकर भागूवाला की ओर जा रहा डंपर यूपी 23टी 5097 हाईवे पर मंडावली क्षेत्र में बीज भंडार प्रतिष्ठान के सामने खराब हो गया। बृहस्पतिवार तड़के चार बजे एक कंटेनर यूपी 22टी 2043 खड़े डंपर के पीछे टकराकर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। कंटेनर का केबिन क्षतिग्रस्त होने के साथ चालक मुरादाबाद निवासी मो. अनीस घायल हो गया। मंडावली थाने के निकट ही हादसा होने पर पुलिसकर्मी और कई ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल चालक ने बताया कंटेनर में बुलेरो गाड़ी के फ्रेम आदि सामान लेकर रुद्रपुर से हरिद्वार जा रहा था। धुंध होने से हाईवे पर खड़ा डंपर नजर नहीं आया। घायल चालक को अस्पताल भेजा। दूसरी तरफ हाईवे पर घटनास्थल के दोनों ओर दर्जनों भारी वाहन जाम में फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से पलटे कंटेनर को हटाकर छह-सात घंटे बाद हाईवे का यातायात सुचारु किया जा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed