फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   For cane payment arrears blockade

बकाया गन्ना भुगतान के लिए चक्का जाम

Mon, 12 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 12 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
For cane payment arrears blockade
दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर में जाम लगाते भाकियू (भानू) कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर  में गन्ना मूल्य क्विंटल रुपये प्रति कुंतल घोषित कराने, बकाया भुगतान सहित अनेक मांगों के समर्थन में भाकियू भानू के बैनर तले किसानों ने अनेक जगह चक्का जाम कर दिया। जाम से राहगीरों को अनेक परेशानियों  का सामना करना पड़ा। बसों में सवार राहगीर पैदल ही गंतव्यों को रवाना हुए।
विज्ञापन

बिजनौर में किसान ने दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे व बैराज रोड पर पेट्रोल पंप तिराहे के पास पहुंचे और वहां साइड में रखे पुलिस के बैरियर व ट्रैक्टर ट्राली सड़क के बीच में लगाकर हाथों में गन्ने लेकर धरना देकर बैठ गए। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव, जिलाध्यक्ष विजय सिंह सहरावत ने कहा कि किसानों का शोषण किया जा रहा है। महंगाई बढ़ने के बावजूद किसानों का गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया जा रहा है। किसानों के चक्का जाम से नेशनल हाईवे व बाईपास पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया गया। बीरबल सिंह, रामकुमार, महावीर सिंह, रिजवान अली, शमीम, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 वहीं स्योहारा में किसानों ने मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर गांव बगवाड़ा के पास चक्का जाम किया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसानों ने कहा कि कोई भी किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। लेकिन भाकियू भानू किसानों का शोषण नहीं होने देगी। एसडीएम धामपुर सतेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया गया। रामरतन सिंह, ओमराज सिंह, सुभाषचंद गुर्जर, सुशील बंटी, साीताराम, विजयवीर आदि मौजूद रहे। हल्दौर में किसानों ने बाल किशनपुर चौराहे के पास बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगाया। किसान नेता हरवीर सिंह ने कहा कि कर्जे में दबे किसान पर बीमा योजना का भार और डाला जा रहा है। कहा कि लगातार चार सालों से किसान एक ही मूल्य पर गन्ना बेचने को मजबूर हैं। संजीव कुमार, बलराज सिंह, मो. अमजद, पुष्पेंद्र सिंह, बब्लू, विकुल आदि मौजूद रहे। उधर, कोतवाली देहात में प्रदेश व्यापी मार्ग बंद के आह्वान पर भाकियू भानू गुट ने फसल बीमा प्रीमियम काटने संबंधी विभिन्न मांगो को लेकर कोतवाली बिजनौर  मार्ग पर गाव शादीपुर में बिजलीघर के सामने जाम लगाया। अपनी मांग  संबंधित प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसील सदर राजेश वर्मा को सौंपा। मार्ग जाम लगभग दो घंटे तक लगा। इस  दौरान मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। चौधरी विजयपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जाम स्थल पर चौधरी हुकुम सिंह के संचालन में पद्म सिंह,  चेयरमैन गन्ना विकास परिषद बिजनौर, रावेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed