फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Food poisoning after eating rasgullas: Infant dies, six fall ill

Bijnor News: रसगुल्ले खाने से फूड पॉइजनिंग, मासूम की मौत, छह बीमार

Fri, 12 Jun 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Food poisoning after eating rasgullas: Infant dies, six fall ill
नांगल सोती/नजीबाबाद । गांव जीतपुर खास में दो सगे भाइयों व एक पड़ोसी के परिवार के चार मासूमों समेत सात लोगों की रसगुल्ले खाकर तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान दो वर्षीय मासूम देव कुमार पुत्र राजीव की मौत हो गई जबकि चार वर्षीय पल्लवी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव जीतपुर खास निवासी 65 वर्षीय सुधा देवी पांच दिन पहले एक विवाह समारोह से रसगुल्ले लेकर लौटी थीं। दो बेटों राजीव व सोनू के परिवार व एक पड़ोसी दंपती संदीप, नीतू एवं उनके 12 वर्षीय पुत्र वंश ने रसगुल्ले खाए। जिसके बाद सभी को पेट दर्द, उल्टी-दस्त की समस्या होने लगी। चार मासूम समेत सात लोगों को गांव के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान राजीव के दो वर्षीय पुत्र देव कुमार की मौत हो गई। सूचना पर सीओ आकांक्षा गौतम ने थानाध्यक्ष राम प्रताप के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद प्रभारी डॉ. अंकित चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। लोगों को इस तरह के हालत में तुरंत सरकारी अस्पताल में मरीजों को भर्ती कराना चाहिए। निजी अस्पताल में भी कुशल चिकित्सक से ही इलाज कराएं।
विज्ञापन

-ये लोग हैं फूड पॉइजनिंग से बीमार

- रितिक (4) पुत्र सोनू, कार्तिक (6) पुत्र राजीव, पल्लवी (4) पुत्री सोनू, वंश (12) पुत्र संदीप, नीतू देवी (30), संदीप (32)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed