फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Food department officials remained sitting only on the basis of inputs

Bijnor News: इनपुट के सहारे ही बैठे रहे खाद्य विभाग के अधिकारी

Sun, 06 Oct 2024 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Food department officials remained sitting only on the basis of inputs
- जिले में कुट्टू का आटा खाने से बीमार पड़ गए थे करीब 350 लोग
विज्ञापन

-लोगों के बीमार पड़ने के बाद टूटी विभाग की नींद, नमूने किए एकत्र

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग दावा तो लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने का करता है, मगर हकीकत इससे कहीं दूर है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि खाद्य विभाग के अधिकारी सिर्फ इनपुट के सहारे ही है। लोगों के बीमार पड़ने से पहले कुट्टू के आटे के सिर्फ तीन नमूने लिए थे।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग त्योहार के मौके पर विशेष अभियान चलाकर नमूने एकत्र करता है। मगर चांदपुर क्षेत्र में नवरात्र पर केमिकल युक्त कुट्टू का आटा बिकता रहा। मगर, खाद्य विभाग को भनक तक नहीं लगी। इसे लापरवाही कहें या फिर मिलीभगत।
विज्ञापन

इतना ही नहीं नवरात्र से पहले विभागीय अधिकारियों ने कुल सात नमूने एकत्र किए। इनमें तीन कुट्टू के आटे के नमूने थे। चांदपुर, हीमपुर दीपा, पैजनिया क्षेत्र में लोगों के बीमार पड़ने के बाद विभाग की नींद टूटी और कुट्टू के आटे सहित व्रत की अन्य सामग्री के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे। अब जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर नमूने एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को एकत्र किए खाद्य पदार्थों के 17 नमूने
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को अभियान चलाकर 17 नमूने एकत्र किए। साथ ही टीम ने नूरपुर, नजीबाबाद, पैजनिया, रायपुर चौराहा मार्केट आदि बाजारों से चार कुट्टू के आटे, पांच साबूदाना, दो चौलाई, एक मूंगफली, एक साबूदाना पापड़, एक रंगीन कचरी, एक पनीर, एक दही, एक खोआ का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए भेजा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार, अनुपम यादव, अनिल कुमार, रेनू सिंह, शंभू दयाल, नरेश कुमार शामिल रहे।

पहले कुट्टू के आटे में मिली छिलके की मिलावट
अभिहित अधिकारी ने बताया कि पिछले साल कुट्टू के आटे के छह नमूने एकत्र किए गए थे। इनमें से दो नमूने जांच में अधोमानक पाए गए। इनमें गेंहू, कुट्टू का छिलका अधिक मात्रा में पाया गया। इसके अलावा गेंहू, मैदा की मात्रा पाई गई थी।

जिले में लगातार खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। नमूने फेल आने पर भी कार्रवाई की जा रही है। आम लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विभाग काम कर रहा है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। ....नादिर अली, अभिहित अधिकारी, बिजनौर


कर्मचारियों का सत्यापन करना अनिवार्य
बिजनौर। शहर में होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित हुई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर सभी होटल व रेस्टोरेंट संचालक को खानपान की गुणवत्ता में सुधार लाना है। साथ ही अपने यहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का सत्यापन करना अनिवार्य होगा। प्रतिष्ठानों पर अब सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य हैं। अब किचन में भी सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करनी होगी। प्रतिष्ठानों में साफ सफाई, खाद्य पदार्थ को हाइजीन, स्टाफ को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर अभिहित अधिकारी नादिर अली, नवनीत मलिक, शलभ जैन, संगठन महामंत्री पंकज चौधरी, कोषाध्यक्ष संजय खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed