फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fog increased the cold, traffic on the roads reduced

Bijnor News: कोहरे ने बढ़ाई ठंड, सड़कों पर आवागमन हुआ कम

Thu, 28 Dec 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 28 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fog increased the cold, traffic on the roads reduced
बिजनौर में बृहस्पतिवार की सुबह छाए कोहरे से गुजरते वाहन।
- सोमवार को अधिक ठंड होने से ठिठुरते रहे लोग
विज्ञापन

- बस, ट्रेन भी अपने नियत समय से बाद में हुई संचालित
- सोमवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा
- जिले में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में कोहरा छा जाने से ठंड बढ़ गई है। ठंड में लोगों की कंपकंपी छूट रही है। वहीं, कोहरे की वजह से सड़कों पर भी आवागमन कम हो गया। लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली।

जिले में दिसंबर माह की शुरूआत से ही ठंड बढ़ने लगी है। दिन में धूप निकलने से लोगों को अभी ठंड का अधिक अहसास नहीं हुआ। मगर अब कोहरा छा जाने से ठंड बढ़ने लगी है। सोमवार को दोपहर तक आसमान में कोहरा छाया रहा। सुबह कोहरे में दृश्यता बहुत कम रही। जिससे यातायात भी बाधित रहा। लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। दोपहर में धूप निकलने के बाद लोगों घरों की छत पर नजर आए। लेकिन ठंड का अहसास कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि तापमान में अभी गिरावट दर्ज होगी। आसमान में कोहरा भी छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिन- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
शनिवार- 24.4- 8.2
रविवार- 24.8- 5.6
सोमवार- 24.2- 5.4
मंगलवार- 24.6- 5.2
बुधवार- 24.2- 5.6
बृहस्पतिवार- 23.2- 5.4
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
-- ठंड बढ़ने से अस्त-व्यस्त हुई दिनचर्या
अफजलगढ़। शीतलहर चलने से लोगों की दिनचर्या भी अस्तव्यस्त हो गई है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा है। ठंड बढ़ने से वाहनों की रफ्तार भी ब्रेक लग गए हैं। वाहनों की रोशनी में भी 25-30 मीटर से अधिक का मार्ग दिखाई नहीं पड़ रहा है। ठंड अधिक होने से लोग दिन छिपते ही घरों में कैद होने का मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed