फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fog and clouds increased cold

कोहरे और बादलों ने बढ़ाई ठंड

Sun, 05 Jan 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fog and clouds increased cold
कोहरे और बादलों ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन

बिजनौर। तीन दिन की धूप के बाद मौसम ने रविवार को एक बार फिर से करवट बदली है। सुबह को घना कोहरा और शाम को बादल छाने से ठंडक बढ़ गई। बारिश की आशंका से किसानों को गेहूं अभी बोई गई फसल की चिंता सताने लगी है।

कई दिन तक कोहरे के प्रकोप के बाद तीन दिन से धूप निकल रही थी। धूप निकलने से लोगों को राहत मिली थी। सुबह से ही धूप निकलने से अलाव जलने भी कम हो गए थे। लेकिन रविवार को मौसम ने एक बार फिर से करवट बदलनी शुरू कर दी है। सुबह को घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से सुबह को बहुत ठिठुरन रही। हालांकि सूरज जल्दी ही करीब दस बजे निकल गया। इसके बाद करीब 12 बजे आसमान में बादल छाने शुरू हो गए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। बारिश से गेहूं की अगैती फसल को लाभ होगा, लेकिन एक सप्ताह पूर्व तक लगाए गए गेहूं को बारिश से नुकसान हो सकता है। रविवार को जिले का अधिकमत 18.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed