फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Flood surgeon

जलभराव पर भड़कीं विधायक

Tue, 17 Jul 2018 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 17 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
Flood surgeon
रहीमपुर में पीडब्लूडी के एई से वार्ता करतीं विधायक सुचि चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सड़क का उद्घाटन करने जा रही भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी ने गांव रहीमपुर में जलभराव देखकर मौके पर गाड़ी रुकवा ली। उन्होंने पीडब्लूडी के एई को तुरंत मौके पर बुलवाकर दो घंटे के अंदर सामान मंगवाकर पानी की निकासी कराने के आदेश दिए। 
विज्ञापन

विधायक से सोमवार सुबह गांव रहीमपुर के ग्रामीणों ने गांव में जलभराव की शिकायत की थी। विधायक ने दोपहर को गांव रावली और ब्रह्मपुरी में विधायक निधि से बनाई सड़कों का उद्घाटन किया और जनसमस्याएं सुनीं। इसके बाद विधायक वहां से सीधे गांव   रहीमपुर पहुंच गईं। विधायक को देखकर ग्रामीण इकट्ठे हो गए और अपनी समस्याएं बताईं। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्य मार्ग के पास अंडरग्राउंड पाइप न बिछे होने से पानी की निकासी नहीं होती है। बरसात के मौसम में उनकी समस्या और बढ़ गई है। 
विज्ञापन

विधायक ने तुरंत पीडब्लूडी के एई सतेंद्र कुमार को मौके पर  बुला लिया। विधायक ने कहा कि गांव की जलभराव की समस्या    तुरंत दूर होनी चाहिए। उन्होंने जेई को दो घंटे के अंदर सामान मंगवाकर अंडर ग्राउंड पाइप सड़क के बीच में डालकर जल निकासी की व्यवस्था करने और सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए। एई ने दो घंटे में ही पाइप आदि सामान मौके पर मंगवाकर काम शुरू करा दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान ताहर सिंह, चंपत सिंह, लोकेश, सतेंद्र प्रधान, विरेंद्र सिंह, श्रवण कुमार, मानव सचदेवा, मनदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed