{"_id":"67362f2022c28267900313cf","slug":"flood-of-faith-gathered-at-the-banks-of-ganga-lamps-were-donated-for-the-peace-of-ancestors-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-135871-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गंगा तीरे उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्वजों की आत्मशांति को किया दीपदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गंगा तीरे उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्वजों की आत्मशांति को किया दीपदान
विज्ञापन
- पतित पावनी गंगा के तट बना अलौकिक नजारा, आज मुख्य स्नान
चार से पांच लाख लोगों के मेले में पहुंचने का अनुमान बताया जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कार्तिक मास की पूर्णिमा पर गंगा तीरे लगने वाले मेले में उत्साह और आस्था का संगम रहा। चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने स्नान-दान और पितरों की आत्मशांति के लिए दीपदान किया। दीपदान से मां गंगा की लहरें भी जगमगा उठीं। गंगा की धारा बहते दीपों से अलौकिक नजारा बन गया। आज कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान होगा।
बिजनौर में विदुर कुटी के पास गंगा तीरे पिछले कई दिनों से श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। बृहस्पतिवार की शाम तक गंगा स्नान मेले में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। चार से पांच लाख लोगों के मेले में पहुंचने का अनुमान बताया जा रहा है।
बृहस्पतिवार की शाम ढलते ही उन लोगों ने मोक्षदायिनी की धारा में दीपदान किया, जिनके परिवार में किसी परिजन की मृत्यु एक साल के अंतराल में हुई है। दीपदान कर मां गंगा की धारा में प्रसाद और पुष्प आदि भी अर्पित किया। गंगा आरती में भी लोगों ने हिस्सा लेकर मंगल कामना की।
विज्ञापन
महिलाओं ने खरीदार जरुरत का सामानमहिलाएं और युवतियां मीना बाजार में पहुंचकर कॉस्मेटिक और घर की अन्य जरूरतों का सामान खरीदते हुए नजर आईं। दिनभर चाट पकौड़ी और जलेबी की दुकानों पर भी खूब भीड़ उमड़ी रही। इसके अलावा झुलों का भी लोगों ने आनंद लिया।
फुटबॉल और कबड्डी खेल कर वक्त बिता रहे युवा
गंगा स्नान मेले में कोई आस्था में डूबा है तो कोई मस्ती में। युवा फुटबॉल और कबड्डी खेलते नजर आए। युवाओं की टोली गंगा के जल में देर तक नहाते हुए अठखेलियां भी करती नजर आई।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज, पकेगी खिचड़ी
शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान है। मुख्य स्नान का हिस्सा बनने के लिए श्रद्धालु मेले में पहुंचे। लाखों लोगों की भीड़ पिछले कई दिनों से डेरा लगाकर मेले में मौजूद है। उधर, मुख्य स्नान के लिए विदुर कुटी मेले के साथ साथ बिजनौर बैराज, जलालपुर घाट, बालावाली और नांगल में भी मेला लगा हुआ है। इसके साथ ही बिजनौर के गंगा स्नान मेलों में जो लोग डेरा लगाकर ठहरे हुए हैं, उनके डेरों में आज मुख्य स्नान के बाद खिचड़ी बनाई जाएगी। मां गंगा को खिचड़ी का प्रसाद अर्पित कर ही खुद सेवन करते हैं।