फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Flag hoisting of students with principals on 26 January

26 जनवरी को प्रधानाचार्यों के साथ छात्राएं करेंगी ध्वजारोहण

Mon, 18 Jan 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Flag hoisting of students with principals on 26 January
26 जनवरी को प्रधानाचार्यों के साथ छात्राएं करेंगी ध्वजारोहण
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के व्यापक प्रचारप्रसार के निर्देश दिए। कहा कि 26 जनवरी को प्रधानाचार्यों के साथ छात्राओं से भी ध्वजारोहण कराएं। कार्यक्रम में सहयोग देने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाए।

कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि ‘बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ’ शीर्षक पर आधारित कैलेंडर प्रकाशित कराकर जिले के प्रत्येक विद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएं। कहा कि सभी विद्यालयों, विभागीय कार्यालयों व अल्ट्रासाउंड सेंटरों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की फ्लैक्सी भी लगी होनी चाहिए। कहा कि 20 जनवरी तक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बाल संरक्षण समिति, बाल विवाह टास्क फोर्स तथा वन स्टाप टास्क फोर्स की संयुक्त समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा। 21 को जेंडर चैंपियंस तथा मेधावी छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। 22 को कन्या जन्मोत्सव तथा मां बेटी को उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 जनवरी को वन स्टाप केंद्रों का उद्घाटन, 24 जनवरी को मेधावी बालिकाओं को एक दिन की सांकेतिक अधिकारी नियुक्त कार्यक्रम होंगे। 26 जनवरी को जेंडर चैंपियन महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा झंडारोहण, 27 जनवरी से 13 फरवरी तक महिलाओं तथा बच्चों से संबंधित कानूनों के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। 15 फरवरी को प्रशासन की पाठशाला कार्यक्रम, 18 फरवरी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। 24 फरवरी को हक की बात डीएम के साथ और 25 फरवरी को जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन होगा। बैठक में एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed