दुस्साहस: बिजनौर में दरिंदगी की हदें पार, पांच साल की मासूम को घर में घुसकर बनाया हवस का शिकार
बिजनौर के हल्दौर थानाक्षेत्र में एक पांच साल की बच्ची से युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। बताया गया कि बच्ची घर पर अकेली थी और उसकी मां पशुओं का चारा लेने गई थी। वह घर लौटी तो बच्ची को लहूलुहान हालत में देखकर शोर मचा दिया। बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दरिंदे ने मानवता की सारी हदें पार कर दीं। उसने घर में घुसकर एक पांच साल की मासूम से दुष्कर्म किया। बताया गया कि बच्ची घर पर अकेली थी और उसकी मां पशुओं का चारा लेने बाहर गई थी। पुलिस को घटना की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसपी ने मामले की जांच कर थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए। वहीं परिजनों ने लहुलुहान अवस्था में बालिका को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं घटना के कुछ देर बाद ही आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अनूसूचित जाति की महिला पास के ही एक जंगल में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। उस समय बच्ची घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के एक दरिंदे युवक ने घर में घुस गया और मानवता की सारी हदें पार करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची की मां चारा लाने के लिए घर से कपड़ा लेने आ गई। घर पर बच्ची को लहुलुहान अवस्था में देख उनके होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें: दुस्साहस : बिजनौर बच्ची को बेहोश कर उठा ले जाने का प्रयास, हाथ में काटने छोड़कर फरार हुए बाइक सवार
बताया कि आरोपी युवक महिला को घर पर आता देख मौके से फरार हो गया। फरार होते समय आरोपी युवक की पहचान कर ली। महिला के शोर मचाने पर आसपास के मोहल्लेवासियों की मौके पर भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने मामले की जांच की और थाना पुलिस को महिला द्वारा शनाख्त किए गए आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए। परिजनों ने लहुलुहान अवस्था में बालिका को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
एसओ उदय प्रताप सिंह के अनुसार परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने, एससी एसटी एक्ट व पोस्को एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को पकड़कर उसके चालान की कार्रवाई की जा रही है।