{"_id":"6137015c8ebc3e743c1e41ec","slug":"attempt-to-take-away-bijnor-girl-by-making-her-unconscious-absconding-after-she-bited-them-in-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस : बिजनौर बच्ची को बेहोश कर उठा ले जाने का प्रयास, हाथ में काटने छोड़कर फरार हुए बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस : बिजनौर बच्ची को बेहोश कर उठा ले जाने का प्रयास, हाथ में काटने छोड़कर फरार हुए बाइक सवार
Tue, 07 Sep 2021 11:36 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:36 AM IST
सार
बिजनौर में सोमवार को एक महिला ने बच्ची को सिर में डंडा मारकर बेहोश कर दिया और उसे लेकर अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। कुछ दूरी पर बच्ची के महिला के हाथ में काटने पर बाइकसवार उसे वहीं छोड़कर फरार हो गई।
विज्ञापन
bijnor news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार शाम झालू क्षेत्र में एक बच्ची को उठाकर ले जाने को कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने दुस्साहस करते हुए बच्ची को बेहोश कर उठा ले जाने का प्रयास किया। बताया गया कि बच्ची के हाथ में काटने पर बाइक सवार उसे छोड़कर फरार हो गए। वहीं पुलिस पूरे मामले को फर्जी बता रही है।
विज्ञापन
मोहल्ला पीरजादगान की एक 13 वर्षीय बच्ची अपने ननिहाल मोहल्ला सादात में गई हुई थी। आरोप है कि भीख मांगने के बहाने घर के बाहर एक महिला ने बच्ची को अकेला देख सिर में डंडा मार कर बेहोश कर दिया और साड़ी में लपेट कर आगे खड़े साथियों के साथ बाइक पर ले गए। बच्ची ने हाथ में काट तो वे उसे छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर सपा के जिला सचिव रागिब हुसैन उर्फ शहजादा की 13 वर्षीय बेटी अपनी ननिहाल मोहल्ला सादात में डॉ रईस के यहां गई हुई थी। बताया जा रहा है कि घर के बाहर एक महिला ने भीख मांगने के लिए आवाज दी।
विज्ञापन
बाहर आयी बच्ची को अकेला देख महिला ने उसके सिर पर डंडा मारकर बिहोश कर दिया और साड़ी में लपेट कर आगे खड़े बाइक सवार व्यक्ति के साथ फरार हो गई। इसी बीच मोहल्ला महाजनान में महामृत्युंजय मंदिर के पास बच्ची को होश आ गया। बच्ची ने शोर मचाते हुए महिला के हाथ में काट लिया। जिससे तिलमिलाई महिला ने उसे वहीं फेंक दिया और अपने साथियों के साथ फरार हो गई।
बच्ची ने घटना की सूचना वहीं पास में रह रही अपनी बुआ को दी। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी पहुंचे। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
हल्दौर थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि यह बच्चा चोरी का मामला नहीं था। बच्ची मानसिक रूप से घबराई हुई है। बच्चा चोरी की अफवाह उड़ी थी। बच्चे के परिजनों ने पुलिस को ऐसी कोई घटना न होने के बारे में लिख कर दिया।