फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five village heads and secretaries honored

पांच ग्राम प्रधान और सचिव सम्मानित

Thu, 22 Sep 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Five village heads and secretaries honored
पांच ग्राम प्रधान और सचिव सम्मानित
विज्ञापन

नहटौर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय स्थानीय प्राधिकरण एवं ग्राम प्रधानों की संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें बेसिक शिक्षा के उन्मुखीकरण में आपस में तालमेल रखकर बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर पांच ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान व सचिवों को बेहतर काम करने लिए सम्मानित भी किया गया।
नहटौर डिग्री कॉलेज के विवेकानंद हॉल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी, अधिशासी अधिकारी ओम गिरी, खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा व एडीओ पंचायत ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा ने बताया कि इस गोष्ठी का उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिव तथा उपस्थित अन्य लोगों को अवगत कराना है। ईओ नहटौर ओम गिरी ने कहा कि नगर पालिका भी शीघ्र ही कुछ विद्यालयों को गोद लेगी और उनका पूर्ण विकास करेगी। ग्राम पंचायतों में अच्छा कार्य करने वाले पांच ग्राम प्रधान इकबाल हुसैन, नईमा खातून, कुसुम देवी, गीता देवी, मनिराम व सचिव पंकज सैनी, सचिन कुमार, सोकेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार, दीप अमर राही को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बीएसए जयकरण यादव ने कहा कि हमें बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर ध्यान देने की जरूरत है। दिसंबर 2022 तक ब्लॉक नहटौर निपुण ब्लॉक अवश्य बन जाएगा। एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हमें संस्कारों से परिपूर्ण शिक्षा देनी चाहिए तथा इमला का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा नेता शोभित त्यागी, प्रदीप राजपूत, विनय चौहान, रामअवतार सिंह, विभोर अग्रवाल, शकील अहमद, अब्दुल्ला सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed