फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five teenage girls drowned in a pit, one died

Bijnor News: गड्ढे में डूबीं पांच किशोरी, एक की मौत

Sun, 14 Jul 2024 03:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Five teenage girls drowned in a pit, one died
जगदीशपुर उर्फ बाजोपुर का मामला, खेत में धान लगाकर लौट रहीं थीं किशोरियां
विज्ञापन


नजीबाबाद/ जलालाबाद। गांव के नजदीक भरे पानी के गड्ढे में नहाते समय पांच किशोरियां पानी में डूब गईं। चार किशोरियों को सकुशल बाहर निकाला गया, जबकि एक किशोरी की मौत हो गई।

गांव जगदीशपुर उर्फ बाजोपुर में गांव की पांच किशोरियां गांव के नजदीक हाईवे के मिट्टी भरान के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूब गईं। बताया जाता है कि किशोरियां धान लगाने के बाद लौटते समय नहाने लगीं। हाईवे भरान के लिए उठाई गई मिट्टी के गड्ढे में हाल ही में हुई बरसात का पानी भरा था। ग्रामीणों ने चार बालिकाओं को सुरक्षित निकाल लिया। घटना की सूचना पर तहसीलदार कमलेश कुमार, उप निरीक्षक अनीस अहमद, ग्राम प्रधान के पति कृष्ण कुमार, भाकियू महात्मा टिकैत के रामोद कुमार घटनास्थल पहुंचे। काफी प्रयास के बाद अशोक की दो पुत्री डोली व कामिनी और बिट्टू की पुत्री मुस्कान को ग्रामीणों ने सकुशल निकाल लिया।
विज्ञापन

जयपाल की 12 वर्षीय पुत्री मोहिनी की काफी देर तक तलाश की गई। करीब दो घंटे बाद मोहिनी को गड्ढे से निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मोहिनी की बहन मीनाक्षी भी हादसे में बच गई। जिस गड्ढे में किशोरियां नहा रही थीं, वह एक किसान का खेत है। हाल ही में फोरलेन हाईवे के भरान के लिए खेत से मिट्टी उठाई गई थी। गड्ढे में बरसात का पानी भरा था। दो किशोरियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed