फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five schools in the city area closed due to falling student numbers in schools.

Bijnor News: स्कूलों में गिरती छात्र संख्या के कारण नगर क्षेत्र के पांच विद्यालय बंद

Sun, 12 May 2024 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Five schools in the city area closed due to falling student numbers in schools.
संचालित हो रहे सात स्कूलों में 175 पंजीकृत बच्चों को पढ़ाने के लिए 10 शिक्षकों की तैनाती
विज्ञापन



बंद हुए पांच विद्यालयों के बच्चों को अन्य प्राइमरी स्कूलों में शिफ्ट कर कराई जा रही पढ़ाई


सतीश शर्मा
धामपुर। गिरती छात्र संख्या के कारण नगर क्षेत्र के 12 प्राथमिक विद्यालयों में में पांच विद्यालय बंद हो गए हैं। इन विद्यालयों के बच्चों को अन्य प्राइमरी स्कूलों में शिफ्ट कर पढ़ाया जा रहा है। कई ऐसे विद्यालय हैं, जो शिक्षक विहीन है। इन विद्यालयों के बच्चों को भी अन्यत्र विद्यालयों में स्थानांतरित कर शिक्षा ग्रहण कराई जा रही है। फिलहाल, संचालित सात स्कूलों में पंजीकृत 175 बच्चों को पढ़ाने के लिए 10 शिक्षक तैनात है।
धामपुर नगर क्षेत्र में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तीन साल पहले तक 12 विद्यालयों का संचालन होता था । मगर, छात्रों की गिरती संख्या के कारण पांच विद्यालय सुभाष, गोपाल कृष्ण गोखले, तिलक, आदर्श, लक्ष्मीबाई प्राथमिक विद्यालय बंद हो गए हैं। इन विद्यालयों के बच्चों को नगर के अन्य प्राइमरी स्कूलों में स्थानांतरित कर पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में संचालित सात विद्यालयों में करीब 175 पंजीकृत छात्राओं को पढ़ने के लिए 10 शिक्षकों की तैनाती है । शिवाजी प्राथमिक विद्यालय में 39 बच्चों को पढ़ने के लिए चार, कमला नेहरू विद्यालय में 21 बच्चों को पढ़ने के लिए एक शिक्षक तैनाती है। सरस्वती प्राथमिक विद्यालय में 12 बच्चे पंजीकृत है। मगर, यह विद्यालय में शिक्षक विहीन है। सरोजनी नायडू प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मात्र तीन विद्यार्थी पंजीकृत
गांधी प्राइमरी स्कूल में मात्र तीन बच्चे पंजीकृत है। इन्हें पढ़ाने के लिए एक शिक्षक तैनात है। बालक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 12 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन यह विद्यालय भी अध्यापक विहीन है। ऐसे में सरस्वती, सरोजनी नायडू और बालक पूर्व माध्यमिक स्कूल के बच्चों को गांधी प्राइमरी स्कूल में शिफ्ट कर संचालित कराया जा रहा है।

दो विद्यालय कंपोजिट विद्यालय में परिवर्तित
लक्ष्मीबाई प्राथमिक और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के एक ही परिसर में होने के कारण कंपोजिट विद्यालय में परिवर्तित हो गया है। कंपोजिट विद्यालय में 43 पंजीकृत बच्चों को पढ़ने के लिए मात्र दो शिक्षक हैं।




विभाग के स्तर से हर माह विभाग को मासिक रिपोर्ट प्रेषित कर उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया जाता है। उनका दायित्व अधिकारियों के आदेश पर सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करना है। - एमएल त्रिवेदी, बीईओ धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed