{"_id":"6887c5a372bf25289007aff4","slug":"five-people-were-injured-by-stray-dogs-bijnor-news-c-27-1-bij1007-156066-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आवारा कुत्तों ने पांच लोगों को काटकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आवारा कुत्तों ने पांच लोगों को काटकर घायल किया
Tue, 29 Jul 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी। आवारा कुत्तों का आतंक कम होने के स्थान पर बढ़ता जा रहा है। कुत्तों ने सोमवार को पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। उनका पीएचसी कासमपुर गढ़ी में उपचार कराया गया। आवारा कुत्तों ने मानियावाला निवासी खुशनुमा (19) व अब्दुल रहमान (28), सीरवासुचंद निवासी योगेंद्र (45), खुशहालपुर निवासी प्रिंस (8) तथा रेहड़ निवासी विश्वेंद्र (27) को आवारा कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया।
आबादी क्षेत्र में गुलदार नजर आने से ग्रामीण भयभीत
कादराबाद। गांव रसूलपुर, प्रेमपुरी, रसूलाबाद सहित आसपास के आबादी क्षेत्र में गुलदार की आमद से ग्रामीण भयभीत हैं। उनका कहना है कि रात में अक्सर गुलदार नजर आता है। गुलदार ग्रामीणों के पालतु जानवरों पर आए दिन हमला कर रहा है। गांव रसूलपुर आबाद में दो दिन पूर्व भी गुलदार सईद अहमद के घेर में बने शौचालय की छत बैठा दिखाई दिया था। ग्रामीण गुरपेज, संजू, सोनी, अमनदीप, शाहनवाज, सतनाम, सईद अहमद आदि ने वन कर्मियों से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। संवाद