फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five people died due to fever and corona

बुखार और कोरोना से पांच लोगों की मौत

Sat, 08 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Five people died due to fever and corona
बुखार और कोरोना से पांच लोगों की मौत
विज्ञापन

हल्दौर /धामपुर (बिजनौर)। क्षेत्र में पांच लोगों की बुखार एवं कोरोना से मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र में बुखार और कोरोना से दहशत का माहौल व्याप्त है।
नगर के मोहल्ला रईसान निवासी सोनू को तीन दिन से बुखार आ रहा था। नगरवासियों के अनुसार बृहस्पतिवार की रात अचानक ही सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। इसके अलावा इसी मोहल्ला के रहने वाले सूरज (41) को कुछ दिन पूर्व कार दुर्घटना में घायल होने पर बिजनौर में भर्ती कराया गया था। उसके उपचार में उसे बुखार आने पर हालत बिगड़ने से बृहस्पतिवार की रात में मौत हो गई। इसी मोहल्ले के मोहम्मद जावेद (32) की किसी अज्ञात बीमारी से मौत हो गई।
विज्ञापन

एक मोहल्ले में तीन युवकों की असमय मौत होने से मातम छा गया। मृतकों के परिवारों में माहौल गमगीन हो गया। नगर में तीन मौत होने पर हड़कंप मचा हुआ है। वहीं नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की कोरोना संक्रमित होने से मौत हो गई। ग्रामवासियों के अनुसार युवक का उसके घर पर उपचार चल रहा था। गांव में युवक की कोरोना से मौत होने पर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव बिड़रा निवासी अनिल कुमार चौहान (50) धामपुर की रानीबाग कॉलोनी में रहते थे। नगर में उनका मेडिकल स्टोर है। एक सप्ताह पहले उन्हें बुखार आया था। धामपुर के ही निजी अस्पताल में उपचार कराया। हालत बिगड़ने पर उन्हें काशीपुर ले जाया गया। वहां उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed