{"_id":"661436de55969360630a3c94","slug":"five-miscreants-arrested-in-encounter-two-shot-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-121933-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली
Mon, 08 Apr 2024 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
किरतपुर में मुठभेड़ में घायल बदमाश
बिजनौर, किरतपुर। सोमवार शाम किरतपुर में अमन काॅलोनी में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो बदमाशों को गोली लगी। जबकि एक कांस्टेबल भी घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम साढ़े सात बजे किरतपुर-नजीबाबाद मार्ग पर स्थित अमन काॅलोनी में पांच बदमाश लूट की साजिश रच रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाशों को घेर लिया। पुलिस की गोली से सोमपाल निवासी अहमदगढ़ थाना झिंझाना जनपद शामली और बंटी निवासी कुढ़ी आश्रम थाना हल्दौर घायल हो गए। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। जबकि पुलिस कांस्टेबल प्रवेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने इनके तीन अन्य साथियों श्याम, दारा तथा सूरज निवासी झिंझाना, जिला शामली, हाल निवासी हल्दौर को भी पकड़ा है।