{"_id":"67ab9acd53f82c841d083204","slug":"five-hourly-electric-gulls-of-more-than-10-colonies-for-ten-days-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-142792-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दस दिन तक 10 से ज्यादा काॅलोनी की पांच घंटे रहेगी बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दस दिन तक 10 से ज्यादा काॅलोनी की पांच घंटे रहेगी बिजली गुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बिजलीघर के लिए 33 केवी की लाइन बनाई जा रही है। विद्युत लाइन बनाने का कार्य 12 से 21 फरवरी तक चलेगा। इस कारण टाउन-3, भरत बिहार, टॉउन - 2 विद्युत फीडर से जुड़ी दस से ज्यादा काॅलोनियों की रोजाना पांच घंटे की बिजली कटौती रहेगी।
जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाया गया है। अस्पताल के लिए उप विद्युत केंद्र बनाया गया। इस बिजलीघर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी। इसके लिए इंडस्ट्रीज एरिया स्थित बड़े बिजलीघर नया फीडर बनाया जा रहा है। यह फीडर चक्कर मार्ग से होते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल बिजनौर तक पहुंचेगा।
अवर अभियंता बुखारा बिजलीघर ने बताया कि नई विद्युत लाइन बनाने का कार्य 12 फरवरी से 21 फरवरी 2025 तक चलेगा। इसलिए दस तीन फीडरों के क्षेत्र में सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली कटौती रहेगी। अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए नई विद्युत लाइन बनने के कारण कटौती रहेगी।
विज्ञापन
कटौती शेड्यूल से पहले पानी भरने आदि जरूरी कार्य पहले कर लें। उपभोक्ताओं से विकास कार्यों में सहयोग देने की अपील की है।
बुखारा बिजलीघर के अवर अभियंता ने बताया कि टाउन-2, 3 व भरत बिहार विद्युत फीडर से जुड़ी काॅलोनी मालती नगर, ज्ञान बिहार, नवाव का अहता, इंद्रलोक काॅलोनी, आदमपुर, साहित्य बिहार, वैदिक बिहार, कामाख्या काॅलोनी, सिविल लाइन, नई बस्ती, चक्कर मार्ग के आसपास की काॅलोनियों में सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक बिजली बाधित रहेगी।