{"_id":"603697dd8ebc3ee9196f18c9","slug":"five-fertilizer-shops-licenses-suspended-bijnor-news-mrt527034713","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
नजीबाबाद में खाद की दुकान पर स्टॉक की जांच करते जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र।
- फोटो : BIJNOR
खाद की पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित
बिजनौर। कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को खाद की दुकानों पर छापा मारा। दुकान बंद कर भागने पर पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने खाद की दुकानों पर छापा मारा। दुकानों पर अभिलेख, ई-पॉश मशीन से खाद बेचने की जांच की गई। जांच के दौरान 24 दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उर्वरकों के 15 व कीटनाशक दवाइयों के दस सैंपल जांच के लिए भेजे। जांच में ओवर रेटिंग व कालाबाजारी का मामला सामने नहीं आया। इस दौरान दुकान बंद करके भागने पर मैैसर्स कृष्णा बीज भंडार नजीबाबाद, मैसर्स आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र नजीबाबाद, मैसर्स चीमा फसल सुरक्षा केंद्र नजीबाबाद, भारत खाद भंडार जलालाबाद, किसान खाद भंडार ढाकी हुसैनपुर के मालिक दुकान बंद करके भाग गए। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
इसके अलावा चार प्रतिष्ठानों नीरज खाद भंडार नजीबाबाद, हिंदुस्तान बीज भंडार नजीबाबाद, पाल बीज भंडार सहित चार दुकानों के अभिलेख अपूर्ण मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने बताया कि जांच में यूरिया व अन्य खाद का पर्याप्त स्टॉक मिला है।