फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five-day theater festival concludes in Dhampur

पांच दिवसीय नाट्य महोत्सव का समापन

Thu, 04 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Five-day theater festival concludes in Dhampur
धामपुर में प्रशस्ति पत्रो के साथ कलाकार। - फोटो : DHAMPUR
पांच दिवसीय नाट्य महोत्सव का समापन
विज्ञापन

धामपुर। संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से नाट्यदीप फाउंडेशन की ओर से आयोजित पांच दिवसीय नाट्य महोत्सव संपन्न हो गया है।
20वें राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव और सांस्कृतिक सेमिनार के समापन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने देश के विभिन्न प्रदेशों व जिलों सहारनपुर, दिल्ली, जयपुर, कानपुर, प्रयागराज, उधम सिंह नगर से आए कलाकारों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डा. एनपी सिंह ने कहा धामपुर नगर प्रदेश की ही नहीं बल्कि देश की सांस्कृतिक राजधानी है। इस मौके पर संस्था सचिव डॉ. राजेंद्र चौधरी ने बताया कि इस महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रंगकर्मियों तथा निर्देशकों को सम्मानित करना नाट्यदीप की परंपरा है। कलाकारों की अभिनय शैली, प्रकाश व रंगदीपन, मंच निर्माण, रूप सज्जा, संगीत आदि के विभिन्न पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार पाने वालों में राजवीर, विनोद, पूजा, कविता, क्षितिज, नमन, अंजलि, राहुल, गौरव, शिखर, हैरी, अक्षय, आशीष, हिमांशु, अजय मिस्त्री, देवांग प्रताप, राहुल, दिव्यांगना कौशिक, रितिका, अभि धीमान, सुनील चौहान आदि शामिल रहे। दायित्वों के सफलतम निर्वहन में राजवीर सिंह माथुर, आर्यकांत, रजत वर्मा, कृष्णपाल सिंह, आशु रवि, कैलाश कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed