{"_id":"68acb667b61ec985de00e9fb","slug":"five-arrested-for-calling-and-assaulting-a-youth-from-baghpat-bijnor-news-c-27-1-bij1002-158340-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बागपत के युवक को बुलाकर मारपीट करने में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बागपत के युवक को बुलाकर मारपीट करने में पांच गिरफ्तार
Tue, 26 Aug 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
करीब 46 दिन से लापता ग्राम रठौरा निवासी युवक के मामले में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। बागपत के रठौड़ा निवासी अमित आर्य (38) इंस्टाग्राम पर चेटिंग के बाद 46 दिन पहले चांदपुर की युवती ज्योति से मिलने पहुंचा था, जहां युवती और अन्य युवकों ने नग्न करके डंडों से मारपीट की। मारपीट के बाद से ही अमित का कोई सुराग नहीं लग पाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी का हत्या के इरादे से अपहरण करने की धारा में चालान किया गया है।
छपरौली थाना क्षेत्र के गांव रठौड़ा निवासी अमित आर्य फिलहाल मेरठ की मध्य गंगा नहर कॉलोनी में रहता था। अमित 11 जुलाई 2025 को भैंसाली बस स्टैंड से लापता हुआ। जिसकी गुमशुदगी मेरठ के सदर बाजार थाना में दर्ज हुई। मेरठ पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि चांदपुर निवासी ज्योति से इंस्टाग्राम पर चेटिंग करने और उसके बुलाने के बाद से अमित गायब है। अमित के चचेरे भाई अनुराग की ओर से जीरो एफआईआर दर्ज कराई जोकि मेरठ पुलिस ने चांदपुर थाने को ट्रांसफर कर दी।
आरोप लगाया कि चांदपुर निवासी युवती व चार अन्य व्यक्तियों ने उसके तहेरे भाई अमित आर्य पुत्र वीर सैन को बिजनौर बुलाकर मारपीट की और कार में डालकर कहीं ले गए। चांदपुर पुलिस की विवेचना में युवती ज्योति के साथ सचिन उर्फ शोभित, यक्षु उर्फ लक्षराज, शुभम उर्फ छोटू निवासीगण गांव कौशल्या और गांव बास्टा निवासी अनस के नाम प्रकाश में आए। जिन्हें गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, कार, चार मोबाइल फोन और अमित के एक जोड़ी मौजे बरामद किए हैं।
ऑडियो, वीडियो कॉल कर अमित पर परेशान करने का आरोप : एएसपी देहात विनय कुमार सिंह ने युवती ज्योति सेे पूछताछ में बताया कि युवती एक कॉलेज में शिक्षिका है। जिसकी गांव कौशल्या निवासी युवक से दोस्ती थी। चार जुलाई 2025 को युवती की इंस्टाग्राम आईडी पर अमित ने मेसेज किए। आठ जुलाई को अमित ने उसकी इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो, वीडियो भेजे। लगातार काॅल आने पर काॅलेज मालिक के बेटे के कहने पर युवती ने अपना मोबाइल नंबर अमित को दे दिया। जिसके बाद अमित व्हाट्सएप कॉल व मेसेज करने लगा। जिनकी जानकारी युवती ने अपने दोस्त युवक को दी। युवती ने दोस्त, कॉलेज मालिक के बेटे के साथ मिलकर अमित आर्या को बुलाकर मारपीट की योजना बनाई। मारपीट में यक्षू उर्फ यक्षराज, छोटू उर्फ शुभभ व अनस को भी शामिल किया।