फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   First befriended and then viral on social media by taking photos

Bijnor News: चांदपुर - पहले दोस्ती की और फिर फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर किए वायरल

Wed, 26 Jul 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 26 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
First befriended and then viral on social media by taking photos
- आरोपी युवक के परिवार से शिकायत करने पर पीड़ित के साथ की मारपीट
विज्ञापन

- पुलिस ने संबंधित धाराओं में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की
चांदपुर। क्षेत्र के एक गांव की युवती के उसके ही गांव के युवक द्वारा अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। जहां युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी है कि गांव के ही एक युवक ने उसकी पुत्री की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। वहीं पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसकी 21 वर्षीय पुत्री से कुछ दिनों से फोन द्वारा बातें किया करता था। इसी बीच दोनों में वीडियों काल द्वारा बात हुई। इस दौरान आरोपी ने उसकी लड़की के अश्लील फोटो खींच लिए। आरोप है कि आरोपी युवक और उसके तहेरे भाई ने लड़की के अश्लील फोटो ब्लेक मैल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर डाल दिए। जब इस मामले में आरोपी के परिजनों से शिकायत की गई तो उल्टे ही उन्होंने पीड़ित को धक्के देकर भगा दिया। आरोप है कि परिवार से शिकायत के बाद शाम को चार लोग लाठी-डंडों के साथ युवती के घर पहुंचे। जहां युवती और उसके परिवार वालों के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। शोर-शराबा होने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। जिनको देखकर आरोपी लोग लड़की के परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed