फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fire in handcraft factory

लकड़ी के हैंडीक्राफ्ट कारखाने में लगी आग

Sun, 28 Mar 2021 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Fire in handcraft factory
नगीना में कारखाने में लगी आग के बाद लोगों के बीच निराश खड़ा हैंडीक्राफ्ट कारखाना स्वामी राशिद। - फोटो : BIJNOR
हैंडीक्राफ्ट कारखाने में लगी आग
विज्ञापन

नगीना। नगीना में लकड़ी के हैंडीक्राफ्ट कारखाने में लगी भीषण आग से लाखों रुपये का लकड़ी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। दहशत के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
नगर के मोहल्ला काजी सराय द्वितीय में घनी आबादी के बीच स्थित एक कारखाने को किराए पर लेकर मोहम्मद राशिद हैंडीक्राफ्ट का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह लकड़ी की छड़ी बनाने का काम करते हैं। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह कारखाने का ताला लगाकर घर पर खाना खाने चले गए। तीन बजे कारखाने पर लौटे तो देखा कि अंदर भीषण आग लगी हुई है। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मोहल्लेवासियों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मोहम्मद राशिद ने बताया कि आग से उसका करीब तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है। आग लगने से कारखाने में रखा लकड़ी का सारा सामान जलकर राख हो गया है। घनी आबादी के बीच कारखाने में आग लगने से सैकड़ों की संख्या में मोहल्ले वासी इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

राशिद के मुताबिक वह मजदूरी पर लोगों का हैंडीक्राफ्ट का सामान तैयार करता है। गनीमत यह रही कि जिस समय कारखाने में आग लगी उस समय कारखाने में काम करने वाले मजदूर खाना खाने गए हुए थे। संभावना व्यक्त की जा रही है कि शायद शॉर्ट सर्किट से ही आग लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारखाने में नहीं था अग्निशमन यंत्र
घनी आबादी के बीच कारखाने में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नगीना फायर सर्विस से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब आग पर काबू नहीं पा सकी तो धामपुर से एक दूसरी गाड़ी को बुलाकर आग बुझाई गई। नगीना के फायर स्टेशन के प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि कारखाने में आग बुझाने वाला कोई भी यंत्र नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि कारखाने में आग से निपटने के लिए कई मानक होते हैं जिसकी लोग अनदेखी करते हैं।

नगीना में हैंडीक्राफ्ट कारखाने में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी।

नगीना में हैंडीक्राफ्ट कारखाने में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी।- फोटो : BIJNOR

नगीना में हैंडीक्राफ्ट कारखाने में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी।

नगीना में हैंडीक्राफ्ट कारखाने में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी।- फोटो : BIJNOR

नगीना में मोहल्ला काजी सराय स्थित हैंडीक्राफ्ट कारखाने में लगी भीषण आग।

नगीना में मोहल्ला काजी सराय स्थित हैंडीक्राफ्ट कारखाने में लगी भीषण आग।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed