{"_id":"635971891b79aa2f1b5fe200","slug":"fire-broke-out-in-shop-due-to-short-circuit-dhampur-news-mrt611050670","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगी
धामपुर। सुबह आर्य समाज मंदिर के पास एक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी शुभम जैन पुत्र रजनीश जैन ने बताया कि उसकी स्टेशन रोड पर स्टेशनरी की दुकान है। उन्हें पड़ोस के लोगों ने फोन पर बताया कि तुम्हारी दुकान से धुआं उठ रहा है। वह परिजनों के साथ प्रतिष्ठान पर पहुंचा। दुकान का शटर उठाया तो अंदर आग की लपटें उठती दिखाई दीं। पड़ोस के लोगों ने मिलकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक दुकान में रखे दो प्रिंटर, एक लैपटॉप, फर्नीचर आदि सहित करीब पांच से छह लाख रुपये का नुकसान हो गया है। सूचना दमकल विभाग को दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। उधर कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है।