{"_id":"67212ebf03c224fecf063514","slug":"fire-broke-out-in-kitchen-due-to-gas-leakage-from-cylinder-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-134770-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण रसोई में लगी आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण रसोई में लगी आगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। मोहल्ला बाड़बान में चंद्रपाल सिंह की ओर से घर की रसोई में दाल-कचरी बनाते समय गैस सिलिंडर लिकेज होने से आग लग गई। आग लगने से रसोई में रखा सामान जल कर नष्ट हो गया। आसपास के लोगों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पुलिस और दमकल को नहीं दी गई।
मोहल्ला बाड़वान निवासी चंद्रपाल सिंह दाल और कचरी बेचने का कार्य करते हैं। मंगलवार सवेरे वह परिवार के साथ रसोई में दाल कचरी बना रहे थे। इस दौरान अचानक गैस सिलिंडर में लिकेज होने से आग लग गई। आग लगने से परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई।
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सभी लोग सुरक्षित है।