{"_id":"66970ac5cb693a99f800a064","slug":"fire-breaks-out-in-second-floor-of-cosmetic-shop-due-to-short-circuit-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-113336-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शॉर्टसर्किट से कॉस्मेटिक दुकान की दूसरी मंजिल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शॉर्टसर्किट से कॉस्मेटिक दुकान की दूसरी मंजिल में लगी आग
विज्ञापन
नगीना और धामपुर फायर स्टेशन की टीमों ने आग पर काबू पाया
दुकान स्वामी दो भाई मामूली रूप से झुलसे
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। मुख्य बाजार खारी कुआं इलाके में मंगलवार दोपहर शाॅर्टसर्किट से कॉस्मेटिक दुकान की दूसरी मंजिल में आग लग गई। मार्ग के संकरा होने से दमकल की गाड़ियों को घटना स्थल पर पहुंचने में भारी दिक्कत हुई। नगीना और धामपुर दमकल स्टेशन की चार गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय दुकान स्वामी रविंद्र सलूजा और नरेंद्र सलूजा मामूली रूप से झुलस गए।
मंगलवार दोपहर अचानक नरेंद्र कुमार सलूजा की खारी कुआं स्थित कॉस्मेटिक दुकान की दूसरी मंजिल में आग लग गई। सूचना पर धामपुर और नगीना स्टेशन की दमकल की चार गाड़ियों के साथ टीम मौके पर पहुंची। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
मुख्य बाजार की संकरी गलियों में दमकल की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अग्निशमन अधिकारी रामानंद शर्मा का कहना है कि जैसे ही सूचना मिली टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था। आग लगने का कारण बिजली शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अनुमान है कि एसी में हुए फाल्ट के कारण आग लगी है।
विज्ञापन
बाजार की आपूर्ति भी बंद कराई
लाइनमैन मुकेश कुमार ने बताया कि जैसे ही विद्युत निगम के अधिकारियों को मुख्य बाजार में आग लगने की सूचना मिली तो क्षेत्र की आपूर्ति को बंद करा दिया गया। बिजली भाग जाने के बाद व्यापारी और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।