फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fire breaks out in garbage heap on Panipat-Khatima road

Bijnor News: पानीपत-खटीमा मार्ग के किनारे कूड़े के ढेर में लगी आग

Mon, 29 Apr 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 29 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in garbage heap on Panipat-Khatima road
धामपुर में नहटौर ओवर​ब्रिज पर कूड़े के ढ़ेर में लगी आग स्त्रोत संवाद
बिजनौर, धामपुर। नहटौर ओवरब्रिज पर पालिका के डंपिग ग्राउंड के निकट कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग से निकल रही तेज लपटों और धुएं से आसपास की कॉलोनी में रहने वालों और पानीपत-खटीमा मार्ग पर आने जाने वालों को भारी दिक्कत हो रही है। आरोप है कि कई बार पालिका और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

नगर के शेखर, कुलदीप, बंटू, राकेश आदि का कहना है कि ओवरब्रिज के निकट पालिका क्षेत्र का कूड़ा पड़ा है। कूड़े के ढेर से निकलने वाली दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कूड़े में आए दिन आग लगती रहती है। जिससे उठने वाले धुएं से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। शनिवार रात को कूड़े के ढेर में भयंकर आग लग गई।
विज्ञापन

रविवार को आग ने विकराल रूप धारण कर रखा है। रात भर इलाके में धुएं का गुबार छाया रहा। रविवार को भी दिन भर कूड़े के ढेर में लगी आग से तेज लपटें उठती रहीं। हवा के रुख के साथ दुर्गंध भरा धुआं कॉलोनियों में पहुंच गया। आग और धुएं से आसपास की आबादी में रहने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग के प्रभारी रामानंद शर्मा का कहना है कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। किसी के द्वारा कोई शिकायत भी उन्हें नहीं मिली। वह टीम को मौके पर भेज कर आग पर काबू करने का जल्द प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed