फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   FIR lodged for filing complaint using fake letterhead of MLA

Bijnor News: विधायक के फर्जी लेटर हेड से शिकायत करने पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 13 Jun 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for filing complaint using fake letterhead of MLA
अफजलगढ़। बढ़ापुर विधायक के फर्जी लेटरहेड पर अल्ट्रासाउंड संचालक के खिलाफ उप मुख्यमंत्री से शिकायत करने के मामले में विधायक प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। विधायक प्रतिनिधि कर्णवीर सिंह ने तहरीर में बताया कि अफजलगढ़ की कॉलोनी आदर्श नगर में मैक्स अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित है। इसकी संचालक उत्तराखंड के जसपुर के गांव संन्यासियोवाला निवासी सपना और डॉ. राजीव हैं। दो अप्रैल को सपना रानी तथा डॉ. राजीव ने बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह के नाम का फर्जी लेटरहेड बनवाकर तथा उस पर विधायक के हस्ताक्षर बनाकर एटूजेड अल्ट्रासाउंड सेंटर की शिकायत की थी। तहरीर में कहा गया कि विधायक के नाम पर फर्जी दस्तावेज तथा हस्ताक्षर कर दुरुपयोग किया गया है। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि सपना रानी व मैक्स अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक डॉ. राजीव शर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed