फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   FIR lodged against 15 for building a religious place without permission

Bijnor News: बिना अनुमति धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर 15 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 26 Feb 2026 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 15 for building a religious place without permission
नांगलसोती। आने वाले वक्त में धार्मिक स्थल का निर्माण करने की फिराक में लगे लोगों ने चहारदीवारी कर ली और छत के रूप में तिरपाल डाल ली गई। इस जगह पर बाकायदा नमाज भी अदा की गई थी। पुलिस ने बिना अनुमति धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही अधूरे निर्माण को भी हटवा दिया गया।
विज्ञापन

नांगल सोती के थाना प्रभारी अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि मंगलवार को पुलिस अचानक गांव दहीरपुर में पहुंची। जहां बाहरी छोर पर एक मकान का निर्माण किया जा रहा था उसी के बगल से कुछ लोग नमाज पढ़कर बाहर निकलते हुए नजर आए। जानकारी पर मालूम हुआ कि वे लोग नमाज पढ़ कर बाहर निकल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर नमाज पढ़ी जा रही थी वहां पर तीन तरफ से बाउंड्री कर ली गई थी साथ ही छत के रूप में तिरपाल डाली हुई थी। लोगों का कहना है कि उक्त स्थान पर दीवार खड़ी करने के साथ-साथ आने वाले समय में धार्मिक स्थल का निर्माण पूर्ण कर लिया जाना था।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने उक्त धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर अनुमति मांगी तो कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने खड़ी गई दीवारों को हटवा दिया। इसके साथ ही बिना अनुमति धार्मिक स्थल के निर्माण का प्रयास करने में 8 नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया कि उक्त स्थान पर नमाज अदा करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस बाबत ग्रामीणों से बात की गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने उक्त भूमि से तिरपाल और निर्माण हटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed