{"_id":"67c49d3a861c84ada103f829","slug":"finished-product-kits-in-self-help-groups-are-gathering-dust-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-144243-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धूल फांक रहीं स्वयं सहायता समूहों में तैयार उत्पाद किटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धूल फांक रहीं स्वयं सहायता समूहों में तैयार उत्पाद किटें
Sun, 02 Mar 2025 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
धामपुर। स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को आम जन तक पहुंचाने के लिए राशन डीलरों ने रूचि नहीं दिखाई। संकुल स्तरीय संघ कार्यालयों (सीएलएफ) को उत्पाद किट बेचने की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन केवल 13 राशन डीलरों ने किट बिक्री के लिए उठाई हैं। शेष किट सीएलएफ कार्यालय, समूह सखियों के घरों पर रखीं हैं।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे अचार, पापड़, शहद, मुरब्बा, झाड़ू, चप्पलें आदि की बिक्री के लिए सीएलएफ को जिम्मेदारी दी गई थी। इन उत्पादों की किट बनाई गईं और प्रत्येक किट की कीमत 3250 रुपये रखी गई। ब्लॉक के चार सीएलएफ के माध्यम से 60 किटों को राशन डीलरों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचने के निर्देश जिला कार्यालय से दिए गए थे। 47 राशन डीलरों ने ये किट नहीं उठाई हैं। जिन 13 डीलरों ने इन्हें लिया है, उनमें से भी चार की कीमत जमा की है।
ब्लॉक की 97 पंचायतों पर चार सीएलएफ धामपुर ब्लॉक की 97 ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चार संकुल स्तरीय संघ कार्यालय में बांटा गया है। इनमें संगम सीएलएफ कार्यालय जैतरा, पहचान कार्यालय पीपल साना, महामाया कार्यालय सरकथलसानी और नया सवेरा कार्यालय हाफिजाबाद में संचालित है। प्रत्येक संघ कार्यालय को 15-15 उत्पाद किट दी गईं थीं।
विज्ञापन
समूह सखियां परेशान, बची किट का क्या करें?
समूह सखियां, स्वास्थ्य सखियां, आजीविका सखियां बची हुई किट्स के मामले को लेकर ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान से मिलीं। समूह सखियों ने बताया कि बची हुईं 47 किटें किसी ने नहीं उठाईं। ये समूह सखी, स्वास्थ्य सखी व अन्य मिशन से जुड़ी महिलाओं के घरों पर रखी हुईं हैं।
जल्द होगा समाधान : जिला समन्वयक
जिला समन्वयक वीरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि यह मामला संज्ञान में आया है। उनके स्तर से जिला पूर्ति अधिकारी से संपर्क कर समस्या से अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने भरोसा दिया है कि जल्द ही उत्पादों को संबंधित राशन डीलर प्राप्त कर बेचेंगे।
डीएम, सीडीओ से करेंगी बात : ब्लॉक प्रमुख
ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने बताया कि वे इस मामले को लेकर डीएम, सीडीओ से बात करेंगी। समस्या से अवगत कराकर समाधान कराया जाएगा।