फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Financing of crops prescribed for loan to farmers

किसानों को ऋण के लिए फसलों का वित्तमान निर्धारित

Sat, 25 Apr 2020 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Financing of crops prescribed for loan to farmers
किसानों को ऋण के लिए फसलों का वित्तमान निर्धारित
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने फसलों का वित्तमान निर्धारित कर दिया है। प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए वित्तमान के आधार पर ही किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड पर फसलों पर ऋण दिया जाता है।

किसानों को बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण मिलता है, लेकिन ऋण ऐसे ही नहीं मिलता है। ऋण के लिए फसलों का वित्तमान निर्धारित किया जाता है। हर फसल के उत्पादन, लागत और बाजार मूल्य के आधार पर वित्तमान निर्धारित होता है। यह तय किया जाता है कि किसी फसल के उत्पादन के लिए किसान को प्रति हेक्टेयर कितना ऋण दिया जा सकता है। वित्तमान के निर्धारण के लिए जिलास्तर पर वित्तमान निर्धारण समिति बनी होती है। डीएम इस समिति के अध्यक्ष होते हैं। चालू वित्तीय वर्ष के लिए फसलों के वित्तमान निर्धारित कर दिया गया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल वित्तमान में बढ़ोतरी की गई है। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र के अनुसार नए वित्तमान के आधार पर ही अब किसानों को बैंक ऋण उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

फसल पिछले साल का वित्तमान इस साल का वित्तमान
धान 76439 79400
मक्का 34724 35200
ज्वार 28023 28200
बाजरा 26192 26400
उड़द 27262 27500
मूंग 26542 26800
अरहर 27183 27400
मूंगफली 44195 45200
गेहूं 76064 78000
जौ 41762 42100
चना 31712 31900
मटर 33337 35100
मसूर 29587 29500
सरसों 312773 32300
गन्ना 169587 172100
आलू 149400 153000
मैंथा 76000 81000
गेंदा 91700 93300
ग्लेडियोलस 444500 452500
सफेद मूसली 385000 389000
तालाब व मत्स्य पालन 150000 150000
नोट: वित्तमान प्रति रुपये प्रति हेक्टेयर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed