फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Finally roadways buses started running from Nagina to Kotdwar

Bijnor News: आखिरकार नगीना से कोटद्वार के लिए चलने लगीं रोडवेज बस

Sun, 15 Sep 2024 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Finally roadways buses started running from Nagina to Kotdwar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। नगीना से कोटद्वार के लिए रोडवेज बस का संचालन आखिर शुरू हो गया है। नौ पहले इन बसों का संचालन शुरू किया गया था। मगर, सुचारु संचालन नहीं हो सका था। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने नगीना से कोटद्वार के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू कर दिया।
नगीना के आम लोगों की मांग पर परिवहन निगम ने नगीना से कोटद्वार के लिए दो बसों का संचालन शुरु किए जाने का दावा किया था। करीब नौ माह पहले 20 दिसंबर को नगीना रोडवेज बस स्टैंड पर इसका उद्घाटन विधायक मनोज पारस ने किया था। मगर, ये बसें चल नहीं पाई थी। अमर उजाला ने आम यात्रियों की इस समस्या को मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सात बजे जब नगीना रोडवेज बस स्टैंड पर नजीबाबाद डिपो की बस कोटद्वार जाने के लिए खड़ी दिखाई दी तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। बस चालक विजय सिंह ने बताया कि पहले वह नगीना से प्रतिदिन हरिद्वार जा रहे थे, लेकिन अब अधिकारियों के निर्देश पर नगीना से कोटद्वार के लिए बस सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed